गैस संकट पर बवाल: एजेंसी ने मांगी पुलिस सुरक्षा, हंगामे और तोड़फोड़ की आशंका बढ़ी,खपत ज्यादा और सप्लाई कम
दस्तक 7मीडिया /दरभंगा
दरभंगा के लहेरियासराय स्थित आर. जे. भवानी एच.पी. गैस एजेंसी ने बढ़ते गैस संकट और ग्राहकों के आक्रोश को देखते हुए प्रशासन से सुरक्षा की गुहार लगाई है। एजेंसी संचालक ने 3 अप्रैल 2026 को सदर के आरक्षी उपाधीक्षक को पत्र भेजकर घर, कार्यालय और गैस गोदाम पर पर्याप्त पुलिस बल तैनात करने की मांग की है।
पत्र में बताया गया है कि खाड़ी क्षेत्र में चल रहे युद्ध के प्रभाव के कारण पूर्णिया स्थित एचपी गैस प्लांट से मांग के अनुरूप आपूर्ति नहीं हो पा रही है। इस वजह से उपभोक्ताओं में भारी नाराजगी है और स्थिति लगातार तनावपूर्ण होती जा रही है।
