DMCH की व्यवस्था पर NHRC सदस्य सख्त, महंगी दवा लिखने पर उठाए सवाल, 600 रुपये की दवा पर HOD ने जताई आपत्ति, 15 दिनों में सुधार का निर्देश
DMCH की व्यवस्था पर NHRC सदस्य सख्त, महंगी दवा लिखने पर उठाए सवाल, 600 रुपये की दवा पर HOD ने जताई आपत्ति, 15 दिनों में सुधार का निर्देश
DMCH की व्यवस्था पर NHRC सदस्य सख्त, महंगी दवा लिखने पर उठाए सवाल,
600 रुपये की दवा पर HOD ने जताई आपत्ति, 15 दिनों में सुधार का निर्देश
दस्तक 7मीडिया /अफजल खान
दरभंगा मेडिकल कॉलेज अस्पताल (DMCH) की स्वास्थ्य व्यवस्था पर राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग (NHRC) के सदस्य बालकृष्ण गोयल ने गंभीर चिंता जताई है। उन्होंने इमरजेंसी वार्ड और CCW वार्ड का निरीक्षण किया, जहां कई खामियां सामने आईं।
निरीक्षण के दौरान गोयल ने अस्पताल प्रशासन को कड़ी फटकार लगाते हुए कहा कि मरीजों के साथ मानवीय व्यवहार किया जाए। उन्होंने सवाल उठाया कि आखिर मरीजों के साथ “भेड़-बकरियों जैसा व्यवहार” क्यों किया जा रहा है, जबकि वे भी इंसान हैं और उन्हें सम्मानपूर्वक इलाज मिलना चाहिए।
इस दौरान एक मामला सामने आया, जिसमें इलाज कर रहे डॉक्टर ने एक मरीज को 600 रुपये की 10 गोलियां लिख दीं। इस पर आपत्ति जताते हुए साथ मौजूद विभागाध्यक्ष (HOD) डॉ. विवेकानंद झा ने कहा कि उक्त दवा की मरीज को आवश्यकता ही नहीं है। इस विरोधाभास ने अस्पताल की कार्यप्रणाली पर सवाल खड़े कर दिए हैं कि जब दवा की जरूरत नहीं थी, तो उसे पर्चे में क्यों शामिल किया गया।
गोयल ने यह भी कहा कि गरीब मरीजों को महंगी दवाएं बाहर से लाने के लिए मजबूर किया जा रहा है, जो बेहद चिंताजनक है। उन्होंने एक गंभीर मरीज को बिना भर्ती बाहर रखे जाने पर नाराजगी जताई और तत्काल भर्ती कराने का निर्देश दिया।
निरीक्षण के दौरान अस्पताल में पेयजल की कमी, गंदे और बंद पड़े शौचालय, तथा अव्यवस्थित व्यवस्था भी सामने आई। उन्होंने कहा कि सरकारी अस्पतालों में गरीब और जरूरतमंद लोग इलाज के लिए आते हैं, लेकिन यहां उन्हें बुनियादी सुविधाएं भी सही तरीके से उपलब्ध नहीं हो पा रही हैं।
इसके अलावा मरीजों की संख्या के अनुपात में रजिस्ट्रेशन काउंटर कम होने पर भी चिंता जताई गई और इसे बढ़ाने का सुझाव दिया गया।
NHRC सदस्य ने अस्पताल अधीक्षक डॉ. जगदीश चंद्रा को 15 दिनों के भीतर सभी खामियों को दूर करने का निर्देश दिया है। साथ ही डॉक्टरों के इलाज के तरीके पर भी सवाल उठाते हुए सुधार की आवश्यकता पर जोर दिया।
दरभंगा जिला के नगर थाना क्षेत्र अंतर्गत बड़ा बाजार के प्रेम ज्वेलर्स में दिनदहाड़े सोना -चांदी नगदी लूट कांड’: पिस्टल के साए में करोड़ों के जेवरात साफ, बाजार में दहशत
बाजितपुर-किलाघाट में डॉ अंबेडकर मॉडल स्कूल का भव्य वार्षिकोत्सव आयोजित, बच्चों की प्रतिभा ने जीता दिल