दरभंगा जिला के नगर थाना क्षेत्र अंतर्गत बड़ा बाजार के प्रेम ज्वेलर्स में दिनदहाड़े सोना -चांदी नगदी लूट कांड’: पिस्टल के साए में करोड़ों के जेवरात साफ, बाजार में दहशत

दस्तक 7मीडिया /दरभंगा
दरभंगा के नगर थाना क्षेत्र स्थित बड़ा बाजार में शुक्रवार दोपहर उस वक्त सनसनी फैल गई जब चार सशस्त्र अपराधियों ने दिनदहाड़े एक स्वर्ण व्यवसायी की दुकान में धावा बोलकर करोड़ों की लूट को अंजाम दे दिया। घटना “प्रेम ज्वैल्स” नामक दुकान में हुई, जहां बदमाशों ने हथियार के बल पर दुकान मालिक मनोज कुमार शाह, उनके पुत्र और स्टाफ समेत कुल पांच लोगों को बंधक बनाकर बेरहमी से मारपीट की।
बताया जा रहा है कि चार अपराधी बैग लेकर पहुंचे थे, जिनमें से तीन नकाबपोश थे जबकि एक का चेहरा खुला था। सभी के हाथों में रिवॉल्वर था। करीब दोपहर 2 बजे संकरी गली में स्थित दुकान में घुसते ही अपराधियों ने पिस्तौल तान दी और पूरे घटनाक्रम को अंजाम दिया। बदमाश दुकान से लगभग दो करोड़ से अधिक के सोने-चांदी के जेवरात और करीब 25 लाख रुपये नकद लूटकर फरार हो गए।
लूट के बाद पूरे बाजार में अफरा-तफरी मच गई। सूचना मिलते ही मिथिला क्षेत्र के डीआईजी मनोज कुमार तिवारी, एसएसपी जगुनाथ रेड्डी जलारड्डी, सिटी एसपी अशोक कुमार चौधरी, सदर एसडीपीओ राजीव कुमार समेत कई थानों की पुलिस मौके पर पहुंच गई और जांच शुरू कर दी। आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं और अपराधियों की पहचान के प्रयास तेज कर दिए गए हैं।
गौरतलब है कि इसी संकरी गली में वर्ष 2020 में भी एक स्वर्ण व्यवसायी के यहां करोड़ों की लूट की वारदात हो चुकी है। बार-बार हो रही ऐसी घटनाओं से सुरक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं और व्यापारियों में दहशत का माहौल है।