दरभंगा में LPG आपूर्ति सामान्य, 19 जगहों पर छापेमारी ,कालाबाजारी पर सख्त चेतावनी
दरभंगा में LPG आपूर्ति सामान्य, 19 जगहों पर छापेमारी ,कालाबाजारी पर सख्त चेतावनी
दरभंगा में LPG आपूर्ति सामान्य, 19 जगहों पर छापेमारी ,कालाबाजारी पर सख्त चेतावनी
दस्तक 7मीडिया /दरभंगा
जिले में एलपीजी गैस को लेकर चल रही चिंताओं के बीच प्रशासन ने स्थिति स्पष्ट करते हुए बताया है कि आपूर्ति पूरी तरह सामान्य है और कहीं भी कमी नहीं है। जिला आपूर्ति पदाधिकारी ने जानकारी दी कि शुक्रवार को जिले में कुल 10,382 एलपीजी गैस सिलेंडरों का वितरण किया गया। इसमें दरभंगा सदर में 8,974, बेनीपुर में 767 और बिरौल में 641 सिलेंडर शामिल हैं। वहीं, 8,579 सिलेंडर एजेंसियों के गोदामों में शेष हैं।
प्रशासन के अनुसार, 04 अप्रैल 2026 को 26,445 सिलेंडरों के वितरण का लक्ष्य तय किया गया है, जबकि लगभग 17,866 सिलेंडरों की आपूर्ति होने की संभावना है। इससे साफ है कि आने वाले दिनों में भी गैस की उपलब्धता सुचारू बनी रहेगी।
उपभोक्ताओं की सुविधा को ध्यान में रखते हुए सभी गैस एजेंसियों द्वारा होम डिलीवरी सेवा जारी है। बुकिंग के 1-2 दिनों के भीतर ही गैस सिलेंडर घर तक पहुंचाया जा रहा है। ग्रामीण क्षेत्रों में वितरण चक्र लगभग 45 दिन और शहरी क्षेत्रों में 25 दिन निर्धारित है।
शिकायतों के लिए कंट्रोल रूम सक्रिय
एलपीजी से संबंधित शिकायतों के त्वरित निवारण के लिए जिला नियंत्रण कक्ष संचालित है। उपभोक्ता 06272-245055 पर संपर्क कर अपनी समस्या दर्ज करा सकते हैं, जिनका समाधान तुरंत किया जा रहा है।
कालाबाजारी पर प्रशासन सख्त
जिला आपूर्ति पदाधिकारी ने बताया कि कालाबाजारी और जमाखोरी पर रोक लगाने के लिए लगातार कार्रवाई की जा रही है। इसी क्रम में आज 19 गैस एजेंसियों और होटलों में औचक छापेमारी की गई। उन्होंने चेतावनी दी कि इस तरह की गतिविधियों में शामिल लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।
बिरौल के पोखर में मिला 5 वर्षीय मासूम का शव, परिजनों ने जताई अनहोनी की आशंका से इनकार,ननिहाल आया था बच्चा
दरभंगा जिला के नगर थाना क्षेत्र अंतर्गत बड़ा बाजार के प्रेम ज्वेलर्स में दिनदहाड़े सोना -चांदी नगदी लूट कांड’: पिस्टल के साए में करोड़ों के जेवरात साफ, बाजार में दहशत