बिरौल के पोखर में मिला 5 वर्षीय मासूम का शव, परिजनों ने जताई अनहोनी की आशंका से इनकार,ननिहाल आया था बच्चा

दस्तक7मिडिया, बिरौल, दरभंगा।
बिरौल थाना क्षेत्र के डहमा दकुलीधाम और अकबरपुर बेंक ग्राम में एक दुखद घटना सामने आई है, जहां ननिहाल आए 5 वर्षीय बालक रेहान अजहर का शव शुक्रवार को सुबह एक पोखर से बरामद किया गया।
परिजनों द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार, मो० शमीम के पुत्र रेहान अजहर की मां शहनाज खातुन द्वारा गुमशुदगी की रिपोर्ट दिनांक 02 अप्रैल को बिरौल थाना में दर्ज कराई गई थी। शिकायत के बाद पुलिस पदाधिकारियों और स्थानीय लोगों द्वारा देर रात तक काफी खोजबीन की गई, लेकिन बालक का कहीं पता नहीं चला। 03 अप्रैल को सुबह करीब 7:00 बजे अकबरपुर बैंक स्थित मदरसा के पास एक पोखर में रेहान का शव तैरता हुआ पाया गया। शव मिलने की सूचना से क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई है। थाना अध्यक्ष को दिए गए लिखित आवेदन में परिजनों और ग्रामवासियों ने स्पष्ट किया है कि उन्हें इस घटना में किसी भी प्रकार का संदेह नहीं है। आवेदन में उल्लेख किया गया है कि मृतक रेहान का पोस्टमार्टम नहीं कराया जाए। इस मामले में किसी भी प्रकार की कानूनी कार्यवाही न की जाए। इस आवेदन पर मो० शमीम, मो० अफरोज, मो० जफर और मो० सोहराब सहित अन्य ग्रामीणों ने हस्ताक्षर कर इसका समर्थन किया है।