ब्रेकिंग खबर :दरभंगा जिला के हायाघाट थाना क्षेत्र में करीब छः नाबालिगों ने 35 वर्षीय युवक को चाकू से गोदकर उतारा मौत के घाट,इलाके में दहशत का माहौल 

दस्तक 7मीडिया /हायाघाट 

दरभंगा जिले के हायाघाट थाना क्षेत्र से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है, जहां करीब आधा दर्जन सूखा नशा करने वाले नाबालिग लड़कों ने एक 35 वर्षीय युवक की बेरहमी से चाकू गोदकर हत्या कर दी।

यह वारदात पौराम गांव में देर रात करीब साढ़े नौ से दस बजे के बीच हुई, जिससे पूरे इलाके में दहशत का माहौल है।

मृतक की पहचान डीलर विश्वनाथ झा के पुत्र विजय झा (35 वर्ष) के रूप में की गई है। बताया जा रहा है कि आरोपियों ने थाना से कुछ ही दूरी पर इस खौफनाक घटना को अंजाम दिया।

घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजने  की तैयारी में जुटी हें । हत्या के कारणों का अभी तक स्पष्ट खुलासा नहीं हो सका है।

इधर, सदर एसडीपीओ राजीव कुमार भी तुरंत घटनास्थल पर पहुंचे और स्थानीय लोगों से पूछताछ कर मामले की गहन जांच शुरू कर दी है।

पुलिस ने दावा किया है कि आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी की जा रही है और जल्द ही सभी को पकड़ लिया जाएगा।