दरभंगा पुलिस का एक्शन मोड: अलग-अलग थाना क्षेत्रों से कई अभियुक्त गिरफ्तार, नशेड़ियों पर भी कड़ी कार्रवाई

दस्तक 7मीडिया /दरभंगा 

दरभंगा पुलिस ने जिले के विभिन्न थाना क्षेत्रों में चलाए जा रहे अभियान के तहत कई मामलों में वांछित अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है। साथ ही नशे की हालत में पाए गए लोगों पर भी सख्त कार्रवाई की गई है।

घनश्यामपुर थाना कांड संख्या-100/26 के अभियुक्त भगवान देव (पिता स्व. किशुनलाल देव, ग्राम बलथी, थाना भेजा, जिला मधुबनी) को पुलिस ने गिरफ्तार किया। यह कार्रवाई घनश्यामपुर थाना द्वारा की गई।

सिंहवाड़ा थाना कांड संख्या 52/26 (धारा 30(a)/30(b) बिहार मद्यनिषेध एवं उत्पाद अधिनियम) के अभियुक्त नंदकिशोर सहनी (पिता नथुनी सहनी, ग्राम सेरहा टोल) को भी पुलिस ने गिरफ्तार किया। कार्रवाई सिंहवाड़ा थाना द्वारा की गई।

अलीनगर थाना कांड संख्या-254/25 दिनांक 06.12.25 (धारा 109 BNS) के अभियुक्त मनीष कुमार (पिता रामस्वरूप यादव, ग्राम कीरतपुर) को विधिवत गिरफ्तार किया गया।यह कार्रवाई अलीनगर थाना द्वारा की गई।

आज दिनांक 02.04.2026 को तिलकेश्वर थाना कांड संख्या 52/26 (धारा 109 BNS) के अभियुक्त जीवछ यादव (पिता झटहु यादव, ग्राम काशीमपुर) को गिरफ्तार किया गया।
यह  कार्रवाई तिलकेश्वर थाना द्वारा की गई।

इसी क्रम में मनिगाछी थाना कांड संख्या 35/26 (धारा 109 BNS) के अभियुक्त सरोज यादव (पिता रामाकांत यादव, ग्राम चनौर) सहित अन्य पांच व्यक्तियों को नशे की हालत में गिरफ्तार किया गया।यह  कार्रवाई मनिगाछी थाना द्वारा की गई