09 अप्रैल को आईटीआई दरभंगा में मेगा कैंपस प्लेसमेंट, 200+ पदों पर होगी भर्ती

दस्तक 7मीडिया /दरभंगा 

राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान (आईटीआई), दरभंगा के प्राचार्य ने जानकारी दी है कि दिनांक 09 अप्रैल 2026 (गुरुवार) को संस्थान परिसर में पूर्वाह्न 10:00 बजे से मेगा कैंपस प्लेसमेंट का आयोजन किया जाएगा।

इस प्लेसमेंट ड्राइव में हीरो मोटोकॉर्प लिमिटेड (हलोल, गुजरात) द्वारा 200 से अधिक पदों पर फिक्स्ड टर्म एम्प्लॉयमेंट (FTE) एवं अप्रेंटिस के लिए भर्ती की जाएगी।

योग्यता एवं ट्रेड

इस भर्ती प्रक्रिया में निम्नलिखित ट्रेड के आईटीआई उत्तीर्ण अभ्यर्थी शामिल हो सकते हैं:
फिटर, टर्नर, वेल्डर, इलेक्ट्रिशियन, ट्रैक्टर मैकेनिक, मशीनिस्ट
, मोटर मैकेनिक ,डीजल मैकेनिक ,TWAR

अभ्यर्थियों के लिए न्यूनतम शैक्षणिक योग्यता:
10वीं पास (न्यूनतम 40%)
आईटीआई पास (न्यूनतम 50%)

आयु सीमा

18 से 26 वर्ष (केवल पुरुष अभ्यर्थी)

वेतनमान FTE (फिक्स्ड टर्म एम्प्लॉयमेंट): ₹20,500/- प्रतिमाह (CTC), अप्रेंटिस: ₹18,000/- प्रतिमाह

साक्षात्कार का समय एवं स्थान: दिनांक: 09 अप्रैल 2026
समय: प्रातः 09:00 बजे से स्थान: राजकीय आईटीआई, रामनगर बहादुरपुर, चिंतामनपुर, दरभंगा

जरूरी दस्तावेज

इच्छुक अभ्यर्थी निम्नलिखित मूल दस्तावेजों के साथ उपस्थित हों:10वीं एवं आईटीआई मार्कशीट, आधार कार्ड, पैन कार्ड, 02 पासपोर्ट साइज फोटो

अधिक जानकारी के लिए अभ्यर्थी राजकीय आईटीआई, दरभंगा कार्यालय से संपर्क कर सकते हैं।