06 अप्रैल से बुनियाद केन्द्रों पर लगेगा मुफ्त नेत्र जांच व चश्मा वितरण का मेगा शिविर ,6 मई तक चलेगा अभियान, हजारों लोगों को मिलेगा लाभ

दस्तक 7मीडिया /दरभंगा
जिले के आम नागरिकों के लिए एक बड़ी राहत भरी पहल के तहत दरभंगा के बहादुरपुर, बेनीपुर एवं बिरौल स्थित बुनियाद केन्द्रों पर 06 अप्रैल 2026 से निःशुल्क नेत्र जांच एवं चश्मा वितरण मेगा शिविर का आयोजन किया जाएगा। यह शिविर 6 मई 2026 तक लगातार एक माह तक संचालित रहेगा।
यह आयोजन समाज कल्याण विभाग, सक्षम एवं स्वास्थ्य विभाग के संयुक्त तत्वावधान में किया जा रहा है, जिसका उद्देश्य जिले के लोगों को सुलभ एवं गुणवत्तापूर्ण नेत्र स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराना है।
बुनियाद केन्द्र, बहादुरपुर की जिला प्रबंधक लक्ष्मी कुमारी सोनी ने जानकारी देते हुए बताया कि इस विशेष शिविर में किसी भी आयु वर्ग, जाति या समुदाय के व्यक्ति अपनी आंखों की जांच करवा सकते हैं। जांच के बाद जरूरतमंद लोगों को निःशुल्क चश्मा भी उपलब्ध कराया जाएगा।
उन्होंने कहा कि यह शिविर एक माह तक निरंतर चलने के कारण अधिक से अधिक लोग इसका लाभ उठा सकेंगे। इस अभियान का मुख्य उद्देश्य नेत्र संबंधी समस्याओं की समय पर पहचान कर उनका समाधान करना और लोगों को बेहतर दृष्टि प्रदान करना है।
जिला प्रबंधक ने आम जनता से अपील करते हुए कहा कि वे अधिक से अधिक संख्या में बुनियाद केन्द्र, बहादुरपुर, बेनीपुर एवं बिरौल में पहुंचकर इस सुविधा का लाभ उठाएं। साथ ही अपने परिवार, मित्रों एवं आसपास के लोगों को भी इस शिविर की जानकारी देकर उन्हें लाभान्वित करने में सहयोग करें।
यह पहल समाज के सभी वर्गों तक स्वास्थ्य सेवाओं की पहुंच सुनिश्चित करने की दिशा में एक सराहनीय कदम है।