डीजे संचालक की गोली मारकर हत्या, पुलिस जांच तेज,नगर पुलिस अधीक्षक ने भी किया घटनास्थल का दौरा।

 दस्तक 7मीडिया /अफजल खान

 

दरभंगा के बाजीतपुर थाना क्षेत्र में अपराधियों ने एक डीजे संचालक की गोली मारकर हत्या कर दी। घटना नरहा बांध के पास हुई, जिससे इलाके में सनसनी फैल गई।


मृतक की पहचान बहेड़ा थाना क्षेत्र निवासी विनोद महतो के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि वह अपने ननिहाल नरहर गांव से बाइक से अपने घर लौट रहे थे। इसी दौरान महुआटोल बांध के पास अज्ञात बदमाशों ने उनके गले में गोली मार दी। गोली आर-पार हो जाने से मौके पर ही उनकी मौत हो गई।
घटना की सूचना मिलते ही बाजीतपुर थाना सहित आसपास के कई थानों की पुलिस मौके पर पहुंची। सिटी एसपी ने भी घटनास्थल का निरीक्षण कर स्थिति का जायजा लिया। पुलिस ने मौके से एक खोखा बरामद किया है। वहीं, फॉरेंसिक टीम (एफएसएल) ने भी मौके पर पहुंचकर साक्ष्य जुटाए।
मृतक की पत्नी चांदनी देवी ने बताया कि उनके पति अपने ननिहाल गए हुए थे। रात में पुलिस से घटना की सूचना मिली। उन्होंने बताया कि उनके पति टेंट हाउस और डीजे का काम करते थे।
पुलिस ने देर रात विशेष परिस्थिति में शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया। बेनीपुर एसडीपीओ बासुकीनाथ झा ने बताया कि आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं और जल्द ही मामले का खुलासा किया जाएगा।
फिलहाल हत्या के कारणों का पता नहीं चल पाया है और पुलिस जांच में जुटी