टोल टैक्स में बढ़ोतरी: कार-जीप का सफर महंगा, एक बार पार करने पर 145 रुपये,वार्षिक पास भी महंगा, 3000 से बढ़कर 3075 रुपये; 1 अप्रैल से नई दरें लागू

दस्तक 7मीडिया /मनीगाछी
नए वित्तीय वर्ष 2026-27 की शुरुआत के साथ ही टोल टैक्स की दरों में वृद्धि कर दी गई है। अब कार, जीप एवं वैन चालकों को एक बार टोल पार करने के लिए 145 रुपये और दो बार के लिए 215 रुपये चुकाने होंगे। वहीं वार्षिक पास की राशि भी बढ़ाकर 3000 रुपये से 3075 रुपये कर दी गई है।हालांकि कई टोल पर अलग अलग दरें थी जिसे बढ़ा दिया गया हें।
जानकारी के अनुसार, इस बार टोल दरों में 3.5 प्रतिशत से लेकर 6 प्रतिशत तक की बढ़ोतरी की गई है। छोटी गाड़ियों पर जहां मामूली 5 रुपये का अतिरिक्त बोझ पड़ा है, वहीं व्यावसायिक वाहनों के शुल्क में 45 रुपये तक की बढ़ोतरी की गई है। नई दरें 1 अप्रैल से लागू कर दी गई हैं।
टोल प्लाजा से प्रतिदिन हजारों वाहनों की आवाजाही होती है, ऐसे में इस बढ़ोतरी का सीधा असर आम लोगों की जेब पर पड़ेगा। खासकर व्यावसायिक वाहनों के महंगे होने से माल ढुलाई की लागत बढ़ने की संभावना है, जिसका असर बाजार में वस्तुओं की कीमतों पर भी दिख सकता है।
व्यावसायिक वाहनों के लिए भी नई दरें तय की गई हैं। मिनी बस और हल्के कमर्शियल वाहनों को एक बार पार करने पर 230 रुपये और दो बार के लिए 350 रुपये देने होंगे। वहीं बस, ट्रक और बड़े वाहनों के लिए यह शुल्क और अधिक निर्धारित किया गया है।
स्थानीय लोगों का कहना है कि लगातार बढ़ते टोल टैक्स से सफर महंगा होता जा रहा है, जिससे आम आदमी पर अतिरिक्त आर्थिक बोझ पड़ रहा है।