नियमों और प्रशासनिक आदेश की अनदेखी, कन्हाई स्थित भारत पेट्रोलियम पंप पर सुरक्षा मानकों की उड़ी धज्जियां
नियमों और प्रशासनिक आदेश की अनदेखी, कन्हाई स्थित भारत पेट्रोलियम पंप पर सुरक्षा मानकों की उड़ी धज्जियां
नियमों और प्रशासनिक आदेश की अनदेखी, कन्हाई स्थित भारत पेट्रोलियम पंप पर सुरक्षा मानकों की उड़ी धज्जियां
दस्तक7 मिडिया, गौड़ाबौराम, दरभंगा।
प्रखंड के कन्हैई स्थित ‘धर्मराज भारत पेट्रोलियम’ पंप पर संचालक की मनमानी का मामला सामने आया है। स्थानीय ग्रामीणों ने आरोप लगाया है कि पंप प्रबंधन सुरक्षा नियमों को ताक पर रखकर खुलेआम बाल्टी और डिब्बों में पेट्रोल-डीजल की बिक्री कर रहा है। जिसका प्रत्येक्ष प्रमाण खबर के साथ छपी फोटो अपने आप में बंया कर रही है।
नियमतः पेट्रोल पंपों पर ज्वलनशील पदार्थों को खुले बर्तनों या प्लास्टिक के डिब्बों में देना सख्त मना है। इसके बावजूद, इस पंप पर बिना किसी रोक-टोक के बाल्टियों में ईंधन भरा जा रहा है। ग्रामीणों का कहना है कि खुले बर्तनों में ईंधन ले जाना विस्फोटक अधिनियम और सुरक्षा मानकों का सीधा उल्लंघन है।
इससे परिवहन के दौरान या पंप परिसर में आग लगने जैसी बड़ी दुर्घटना की आशंका बनी रहती है। घनी आबादी वाले क्षेत्र के निकट इस तरह की लापरवाही किसी बड़े जान-माल के नुकसान का कारण बन सकती है। वैसे भी डीजल पेट्रोल के कमी को देखते हुए जिला प्रशासन के द्वारा गैलन बोतल में इंधन देने पर रोक लगाई है। जिससे डीजल पेट्रोल स्टॉक करने और कालाबाजारी पर अंकुश लगे। बावजूद इसके पंप संचालक अपनी मनमानी पर उतरे हुए हैं। बताया जाता है कि यह मनमानी प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारी के मिलीभगत से हो रही है।