अंचल पुलिस निरीक्षक ने की मासिक अपराध गोष्ठी, लंबित कांडों के त्वरित निष्पादन का निर्देश
अंचल पुलिस निरीक्षक ने की मासिक अपराध गोष्ठी, लंबित कांडों के त्वरित निष्पादन का निर्देश
अंचल पुलिस निरीक्षक ने की मासिक अपराध गोष्ठी, लंबित कांडों के त्वरित निष्पादन का निर्देश
दस्तक7 मिडिया, बिरौल, दरभंगा।
अंचल पुलिस निरीक्षक कार्यालय, बिरौल में बुधवार को मासिक अपराध गोष्ठी का आयोजन किया गया। पुलिस निरीक्षक महफूज आलम की अध्यक्षता में आयोजित इस बैठक में अनुमंडल के बिरौल थाना को छोड़कर शेष सभी थानों की कानून-व्यवस्था और लंबित मामलों की विस्तृत समीक्षा की गई।
बैठक के दौरान पुलिस निरीक्षक ने थानाध्यक्षों को सख्त निर्देश दिया कि वे अपने-अपने क्षेत्र के लंबित कांडों का निष्पादन जल्द से जल्द करें। उन्होंने स्पष्ट किया कि अनुसंधान में किसी भी प्रकार की शिथिलता बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
गंभीर आपराधिक मामलों की समीक्षा करते हुए पुलिस निरीक्षक महफूज आलम ने संबंधित अनुसंधानकर्ताओं को निर्देश दिया कि जो अभियुक्त लंबे समय से फरार चल रहे हैं, उनकी गिरफ्तारी के लिए विशेष अभियान चलाएं। उन्होंने अपराध नियंत्रण और बेहतर पुलिसिंग के लिए कई आवश्यक दिशा-निर्देश भी साझा किए।
इस समीक्षा बैठक में क्षेत्र के कई थानों के प्रमुख उपस्थित थे, जिनमें मुख्य रूप से आलोक कुमार, थानाध्यक्ष (घनश्यामपुर),गौरव प्रसाद, थानाध्यक्ष (कुशेश्वरस्थान),केशरी नंदन, थानाध्यक्ष (तिलकेश्वर),
व अन्य पुलिस पदाधिकारी एवं अंचल स्तर के पुलिसकर्मी उपस्थित थे।