एनडीपीएस मामले की जांच में जुटे एसडीपीओ, घटनास्थल पर पहुंचकर दर्ज किए बयान, परिजनों ने पुलिस व्यवहार पर उठाए सवाल
एनडीपीएस मामले की जांच में जुटे एसडीपीओ, घटनास्थल पर पहुंचकर दर्ज किए बयान, परिजनों ने पुलिस व्यवहार पर उठाए सवाल
एनडीपीएस मामले की जांच में जुटे एसडीपीओ, घटनास्थल पर पहुंचकर दर्ज किए बयान, परिजनों ने पुलिस व्यवहार पर उठाए सवाल
दस्तक7 मिडिया, बिरौल, दरभंगा।
एनडीपीएस से जुड़े मामले में स्थानीय पुलिस की भूमिका को लेकर बिरौल के व्यवसायियो में खासा आक्रोश हें ,बाजार में तरह तरह की चर्चाएं हो रही हें,लेकिन बिरौल के डीएसपी प्रभाकर तिवारी इस मामले में शख्त रुख अख्तियार कर एक एक बिंदुओं को बारीकी से जांच कर रहें हें अगर स्थानीय थाना पुलिस के द्वारा कोई भी लापरवाही बरती गई होगी तो कारवाई तय माना जा रहा हें ॥
पुलिस अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी सह अपर पुलिस अधीक्षक प्रभाकर तिवारी ने बुधवार को एनडीपीएस से जुड़े एक मामले की तहकीकात के लिए घटनास्थल का दौरा किया। इस दौरान उन्होंने मामले की गंभीरता को देखते हुए करीब आधा दर्जन लोगों से सघन पूछताछ की और उनके बयान कलमबद्ध किए।
पूछताछ के दौरान स्थानीय लोगों ने एसडीपीओ को चौंकाने वाली जानकारी दी। ग्रामीणों के अनुसार, दुकानदार श्रवण गाड़ा का पुत्र, जो कोटा में पढ़ाई कर रहा था, करीब दो माह पहले ही घर लौटा था। आशंका जताई जा रही है कि वह स्थानीय गलत तत्वों की संगति में आकर अवैध गतिविधियों में संलिप्त हो गया होगा। ग्रामीणों ने यह भी स्पष्ट किया कि श्रवण गाड़ा को अपने पुत्र की इन गतिविधियों की जानकारी नहीं थी। एसडीपीओ प्रभाकर तिवारी के कड़े रुख के बाद मामले की जांच में तेजी आई है। उनके निर्देश पर अनुसंधानकर्ता मुन्नी कुमारी ने मौके पर उपस्थित लोगों और छापेमारी के दिन गश्ती दल में शामिल पुलिस पदाधिकारियों के बयान दर्ज किए।
वहीं दूसरी ओर, गाड़ा परिवार ने पुलिस की कार्यशैली पर गहरी नाराजगी व्यक्त की है। परिजनों ने किसी का नाम लिए बिना कहा,”हम व्यापारी वर्ग से हैं, लेकिन पुलिस पदाधिकारी ने हमारे साथ ऐसा व्यवहार किया जैसे हम कोई बड़े अपराधी हों। जांच के क्रम में एसडीपीओ श्री तिवारी आयुष सोनी के घर भी पहुंचे, लेकिन वह घर से नदारद मिला।
एसडीपीओ प्रभाकर तिवारी ने कहा कि इस मामले की हर पहलू से गंभीरता पूर्वक जांच की जा रही है। अनुसंधानकर्ता को निर्देश दिए गए हैं कि वे सभी महत्वपूर्ण बिंदुओं पर बारीकी से काम करें,जांच के दौरान इस मामले में अन्य लोगों की संलिप्तता सामने आने पर उसके विरूद्ध भी कार्रवाई की जाएगी।