कन्हाई भगवती स्थान में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़, भक्ति में झूमे भक्त
कन्हाई भगवती स्थान में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़, भक्ति में झूमे भक्त
कन्हाई भगवती स्थान में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़, भक्ति में झूमे भक्त
दस्तक 7मीडिया अमित झा गौड़ाबौराम।
प्रखंड क्षेत्र के कन्हाई स्थित भगवती स्थान प्रांगण में चल रहे श्रीमद्भागवत कथा ज्ञान यज्ञ के छठे दिन श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ पड़ी। सुबह से ही भक्तों का आना-जाना लगा रहा और पूरा परिसर भक्ति के रंग में रंगा नजर आया। कथा स्थल पर गूंजते भजन-कीर्तन ने माहौल को पूरी तरह भक्तिमय बना दिया, जहां श्रद्धालु गीत-भजन पर झूमते नजर आए।
कथा का वाचन कर रहे आचार्य श्री विनोद जी महाराज ने अपने प्रवचन में भगवान की महिमा का वर्णन करते हुए कहा कि भगवान को भोग अत्यंत प्रिय है। उन्होंने छप्पन भोग (56 प्रकार के भोग) के महत्व पर विस्तार से प्रकाश डाला और बताया कि यह भक्तों की श्रद्धा और समर्पण का प्रतीक है।
उन्होंने कहा कि श्रीमद्भागवत कथा केवल एक धार्मिक आयोजन नहीं, बल्कि यह भगवान से जुड़ने का एक सशक्त माध्यम है। कथा सुनने से मन को शांति मिलती है और जीवन में सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है।