न्यायालय परिसर से बाइक चोरी कांड का खुलासा, तीन आरोपी गिरफ्तार , नेपाल बॉर्डर के पास से दबोचे गए
न्यायालय परिसर से बाइक चोरी कांड का खुलासा, तीन आरोपी गिरफ्तार , नेपाल बॉर्डर के पास से दबोचे गए
न्यायालय परिसर से बाइक चोरी कांड का खुलासा, तीन आरोपी गिरफ्तार , नेपाल बॉर्डर के पास से दबोचे गए
दस्तक 7मीडिया ,दरभंगा /
लहेरियासराय थाना कांड संख्या 157/26 में पुलिस ने बड़ी सफलता हासिल करते हुए न्यायालय परिसर से चोरी हुई मोटरसाइकिल मामले का खुलासा कर दिया है। यह बाइक माननीय मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी के पेशकार रघुनाथ झा की थी, जिसे दिनांक 19 मार्च 2026 को न्यायालय परिसर से चोरी कर लिया गया था।
इस मामले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए तीन अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपियों में संजय मुखिया (पिता नंदलाल मुखिया, ग्राम बरदेपुर, थाना कलुआही, जिला मधुबनी) को दिल्ली मोड़ से पकड़ा गया। वहीं अन्य दो आरोपी मोहम्मद दाऊद (पिता मोहम्मद शाकिर) एवं शिव शंकर कुमार (पिता स्व. कुशो यादव, दोनों ग्राम कटैया, थाना बसोपट्टी, जिला मधुबनी) को डुभी बाजार, नेपाल बॉर्डर के पास से गिरफ्तार किया गया।
पुलिस जांच में सामने आया है कि गिरफ्तार अभियुक्तों का आपराधिक इतिहास रहा है। ये पहले भी शराब बिक्री और चोरी जैसे मामलों में संलिप्त रह चुके हैं।
फिलहाल पुलिस चोरी गई मोटरसाइकिल की बरामदगी के लिए लगातार छापेमारी कर रही है। पुलिस का दावा है कि जल्द ही बाइक भी बरामद कर ली जाएगी और मामले में और भी खुलासे संभव हैं।