जिले में एलपीजी गैस की पर्याप्त उपलब्धता, अफवाहों से बचें : डीएसओ

दस्तक 7मीडिया /दरभंगा 

प्रेस क्लब, दरभंगा में जिला आपूर्ति पदाधिकारी श्री सुरेश कुमार द्वारा जिले में एलपीजी गैस आपूर्ति की स्थिति को लेकर एक महत्वपूर्ण प्रेस वार्ता आयोजित की गई।

प्रेस को संबोधित करते हुए उन्होंने बताया कि 01 अप्रैल को जिले की विभिन्न गैस एजेंसियों द्वारा कुल 7,224 एलपीजी सिलेंडरों का वितरण किया गया, जबकि 11,234 सिलेंडर एजेंसियों के गोदामों में उपलब्ध हैं।

उन्होंने जानकारी दी कि 02 अप्रैल 2026 को लगभग 11,513 सिलेंडरों की आपूर्ति संभावित है, जबकि उसी दिन 22,747 सिलेंडरों के वितरण का लक्ष्य निर्धारित किया गया है।

जिला आपूर्ति पदाधिकारी ने कहा कि उपभोक्ताओं की सुविधा को ध्यान में रखते हुए सभी एजेंसियों द्वारा होम डिलीवरी सेवा सुचारू रूप से जारी है, जिससे गैस सिलेंडर सीधे घर तक पहुंचाए जा रहे हैं।

उन्होंने स्पष्ट किया कि जिले में एलपीजी गैस की कोई कमी नहीं है और सभी उपभोक्ताओं के लिए पर्याप्त स्टॉक उपलब्ध है।
• ग्रामीण क्षेत्रों में आपूर्ति चक्र: लगभग 45 दिन
• शहरी क्षेत्रों में आपूर्ति चक्र: लगभग 25 दिन

बुकिंग के 1–2 दिनों के भीतर गैस सिलेंडर उपलब्ध कराया जा रहा है।

उन्होंने बताया कि जिला नियंत्रण कक्ष में प्राप्त शिकायतों का त्वरित निवारण किया जा रहा है। साथ ही, प्रेस वार्ता के दौरान पत्रकारों द्वारा दिए गए सुझावों को गंभीरता से लेते हुए संबंधित एजेंसियों को आवश्यक निर्देश दिए गए।

कालाबाजारी और जमाखोरी पर सख्त चेतावनी

जिला आपूर्ति पदाधिकारी ने आमजनों से अपील की कि वे किसी भी प्रकार की अफवाहों पर ध्यान न दें और अनावश्यक रूप से गैस का भंडारण न करें।

उन्होंने चेतावनी दी कि कालाबाजारी और जमाखोरी करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी तथा इसके लिए लगातार छापेमारी अभियान चलाया जा रहा है।

इसके अतिरिक्त, उन्होंने यह भी बताया कि जिले में पेट्रोल और डीजल की भी पर्याप्त उपलब्धता है। सोशल मीडिया पर अफवाह फैलाने वालों के विरुद्ध भी कठोर कार्रवाई की जाएगी।

अंत में उन्होंने कहा कि जिला प्रशासन द्वारा गैस वितरण व्यवस्था की निरंतर और गहन निगरानी की जा रही है, ताकि सभी उपभोक्ताओं को समय पर आवश्यक सेवाएं मिलती रहें।