सिंहवाड़ा थाना में नगर पुलिस अधीक्षक की सख्त समीक्षा बैठक, लंबित कांडों के त्वरित निष्पादन के निर्देश

दस्तक 7मीडिया /सिंहवाड़ा 

नगर पुलिस अधीक्षक, दरभंगा द्वारा सिंहवाड़ा थाना में अनुसंधान बैठक आयोजित कर लंबित कांडों की गहन समीक्षा की गई। बैठक में थानाध्यक्ष सहित सभी अनुसंधानकर्ता एवं पुलिस पदाधिकारी उपस्थित रहे।

समीक्षा के दौरान नगर पुलिस अधीक्षक ने स्पष्ट निर्देश दिया कि लंबित मामलों के शीघ्र निष्पादन के लिए माननीय न्यायालय से वारंट एवं कुर्की की प्रक्रिया तेज की जाए तथा वांछित अभियुक्तों की जल्द गिरफ्तारी सुनिश्चित की जाए।

बैठक में दिए गए प्रमुख निर्देश

 कांडों का गुणवत्तापूर्ण एवं त्वरित अनुसंधान सुनिश्चित किया जाए।
सभी अनुसंधानकर्ता अपने-अपने कांडों को दैनिक रूप से अद्यतन रखें।
माह में निष्पादित होने योग्य कांडों को चिन्हित कर समयबद्ध कार्रवाई करें।
थाना में दर्ज सभी कांडों की नियमित समीक्षा की जाए। सभी अभिलेख एवं पंजी को अद्यतन एवं व्यवस्थित रखा जाए। कांड दैनिकी को नियमित रूप से अपडेट करने का निर्देश दिया गया।थाना क्षेत्र में सघन गश्ती अभियान चलाने पर जोर दिया गया। विधि-व्यवस्था बनाए रखने हेतु सतर्कता बढ़ाने के निर्देश दिए गए।डायल 112 को लगातार भ्रमणशील रखकर त्वरित पुलिस प्रतिक्रिया सुनिश्चित करने को कहा गया।

नगर पुलिस अधीक्षक ने सभी पदाधिकारियों को जिम्मेदारी के साथ कार्य करते हुए अपराध नियंत्रण और मामलों के शीघ्र निष्पादन पर विशेष ध्यान देने का निर्देश दिया।