दरभंगा पुलिस लाइन में भावुक विदाई समारोह, साथियों की आंखें हुई नम। सेवा, समर्पण और यादों को किया सलाम

दस्तक 7मीडिया /दरभंगा 

दरभंगा पुलिस लाइन में आज एक बेहद भावुक और यादगार विदाई समारोह का आयोजन किया गया, जिसने उपस्थित सभी पुलिसकर्मियों को भावुक कर दिया। पुलिस लाइन के एम.टी. सेक्शन के निरीक्षक अवधेश कुमार झा के सम्मान में आयोजित इस समारोह में पुलिस लाइन के सभी सार्जेंट एवं स्टाफ ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया और उन्हें भावभीनी विदाई दी।

समारोह का माहौल उस वक्त और भी भावुक हो गया जब वर्षों तक साथ काम करने वाले साथियों ने अपने अनुभव साझा किए। सभी ने निरीक्षक झा के सरल स्वभाव, कर्तव्यनिष्ठा और नेतृत्व क्षमता की जमकर सराहना की। उनके साथ बिताए गए पल, ड्यूटी के दौरान की यादें और सहयोग की भावना को याद करते हुए कई साथियों की आंखें नम हो गईं।

इस मौके पर सार्जेंट रूपक डे, ऑफिस के कुंदन सिंह, लाइन आरएसआई-01 जीपी, 112 की सार्जेंट प्रिया राज, सार्जेंट प्रिया कुमारी, एमटी सार्जेंट मोनी कुमारी समेत अन्य पुलिसकर्मियों ने अपने विचार व्यक्त करते हुए कहा कि “अवधेश कुमार झा जैसे अधिकारी न सिर्फ एक अच्छे लीडर हैं, बल्कि एक मार्गदर्शक और प्रेरणास्रोत भी रहे हैं।”

सभी ने उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए कहा कि उनकी कमी पुलिस लाइन में हमेशा महसूस की जाएगी। कार्यक्रम के अंत में उन्हें स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया गया और पूरे सम्मान के साथ विदाई दी गई।