दरभंगा में गैस की कोई कमी नहीं: आज 8869 सिलेंडर वितरित, कल 23,502 वितरण की संभावना

दस्तक 7मीडिया /दरभंगा 

जिला आपूर्ति पदाधिकारी ने जानकारी देते हुए बताया कि दरभंगा जिले में एलपीजी गैस की आपूर्ति पूरी तरह सामान्य है। आज 31 मार्च को विभिन्न गैस एजेंसियों के माध्यम से 8869 से अधिक गैस सिलेंडरों का सफलतापूर्वक वितरण किया गया है, जबकि 10,934 सिलेंडर एजेंसियों के गोदामों में उपलब्ध हैं।

उन्होंने बताया कि 01 अप्रैल 2026 को 12,568 नए एलपीजी सिलेंडरों की आपूर्ति जिले में होने की संभावना है, जिससे कुल मिलाकर 23,502 सिलेंडरों का वितरण किया जाएगा।

जिले में सभी गैस एजेंसियों द्वारा होम डिलीवरी सेवा सुचारु रूप से संचालित की जा रही है, जिससे उपभोक्ताओं को गैस सिलेंडर सीधे उनके घर तक उपलब्ध कराया जा रहा है।

प्रशासन अलर्ट, कालाबाजारी पर सख्ती

उपनिदेशक जनसंपर्क ने बताया कि जिला प्रशासन उपभोक्ताओं को निर्बाध गैस आपूर्ति सुनिश्चित करने के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है। इसी क्रम में:
दो गैस एजेंसियों का निरीक्षण किया गया
14 टीमों द्वारा कुल 16 स्थानों पर छापेमारी की गई,होटल एवं अन्य जगहों पर कालाबाजारी और मुनाफाखोरी पर सख्त कार्रवाई जारी है

980 शिकायतों का निपटारा

अब तक गैस आपूर्ति से संबंधित 980 शिकायतें प्राप्त हुई हैं, जिनका जांचोपरांत सभी का सफल समाधान कर दिया गया है।

जिलाधिकारी का सख्त निर्देश

जिलाधिकारी दरभंगा ने सभी गैस एजेंसियों को निर्देश दिया है कि:
अपने स्टॉक में उपलब्ध गैस सिलेंडरों की संख्या
सूचना पट पर पारदर्शी तरीके से प्रदर्शित करें

अफवाहों से बचें, पैनिक बुकिंग न करें

जिला प्रशासन ने आम नागरिकों से अपील की है कि घबराहट में गैस सिलेंडर की बुकिंग न करें
सोशल मीडिया पर फैल रही अफवाहों पर ध्यान न दें।

किसी भी प्रकार की शिकायत के लिए उपभोक्ता फोन नंबर: 06272-245055 पर संपर्क कर सकते हैं।