गंगा स्वच्छता पखवाड़ा 2026 का भव्य समापन, चित्रकला-रंगोली-भाषण प्रतियोगिता में युवाओं ने दिखाया उत्साह, एम.एल.एस.एम. कॉलेज में जिला गंगा समिति का आयोजन, 200 से अधिक प्रतिभागियों की सहभागिता
गंगा स्वच्छता पखवाड़ा 2026 का भव्य समापन, चित्रकला-रंगोली-भाषण प्रतियोगिता में युवाओं ने दिखाया उत्साह, एम.एल.एस.एम. कॉलेज में जिला गंगा समिति का आयोजन, 200 से अधिक प्रतिभागियों की सहभागिता
गंगा स्वच्छता पखवाड़ा 2026 का भव्य समापन, चित्रकला-रंगोली-भाषण प्रतियोगिता में युवाओं ने दिखाया उत्साह,
एम.एल.एस.एम. कॉलेज में जिला गंगा समिति का आयोजन, 200 से अधिक प्रतिभागियों की सहभागिता
दस्तक 7मीडिया /दरभंगा
जिला पदाधिकारी-सह-अध्यक्ष, जिला गंगा समिति कौशल कुमार के निर्देशन में गंगा स्वच्छता पखवाड़ा 2026 के समापन अवसर पर “नदियों एवं जल स्रोतों की स्वच्छता एवं संरक्षण की आवश्यकता” विषय पर एम.एल.एस.एम. कॉलेज, दरभंगा में चित्रकला, रंगोली एवं भाषण प्रतियोगिता का भव्य आयोजन किया गया।
इस आयोजन में जिले के विभिन्न महाविद्यालयों एवं विश्वविद्यालयों के स्नातक एवं स्नातकोत्तर के 200 से अधिक विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया, जिससे कार्यक्रम एक जन-जागरूकता अभियान का रूप लेता दिखा।
कार्यक्रम का उद्घाटन जिला परियोजना पदाधिकारी श्री फारूक इमाम, प्राचार्य डॉ. शंभू कुमार यादव तथा एल.एन.एम.यू. के एनएसएस कार्यक्रम समन्वयक डॉ. आर.एन. चौरसिया द्वारा संयुक्त रूप से दीप प्रज्ज्वलित कर किया गया। प्रतियोगिताओं का आयोजन चार अलग-अलग समूहों में किया गया, जिससे अधिक से अधिक प्रतिभागियों को अपनी प्रतिभा प्रदर्शित करने का अवसर मिला।
“गंगा स्वच्छता सिर्फ कार्यक्रम नहीं, जन-आंदोलन” : फारूक इमाम
जिला परियोजना पदाधिकारी फारूक इमाम ने कहा कि
“गंगा स्वच्छता पखवाड़ा केवल एक कार्यक्रम नहीं, बल्कि समाज में जागरूकता और व्यवहार परिवर्तन का सशक्त अभियान है। नदियां हमारे जीवन, संस्कृति और पर्यावरण की आधारशिला हैं, जिनकी स्वच्छता हम सभी की सामूहिक जिम्मेदारी है।”
उन्होंने युवाओं की सराहना करते हुए कहा कि इस तरह की प्रतियोगिताएं जल संरक्षण के प्रति संवेदनशीलता को मजबूत करती हैं और यदि युवा इस संदेश को समाज तक पहुंचाएं तो यह अभियान जन-आंदोलन बन सकता है।
प्राचार्य डॉ. शंभू कुमार यादव ने कहा कि ऐसी गतिविधियां विद्यार्थियों में रचनात्मकता के साथ सामाजिक जिम्मेदारी की भावना विकसित करती हैं।
एनएसएस समन्वयक डॉ. आर.एन. चौरसिया ने युवाओं की सक्रिय भागीदारी को सराहते हुए कहा कि ऐसे कार्यक्रम समाज में सकारात्मक बदलाव लाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।
कार्यक्रम में उपस्थित सभी प्रतिभागियों एवं दर्शकों ने जल स्रोतों की स्वच्छता एवं संरक्षण के प्रति अपनी प्रतिबद्धता व्यक्त की।
सभी विजेताओं को स्मृति-चिह्न प्रदान कर सम्मानित किया गया, जबकि सभी प्रतिभागियों को मेडल देकर उत्साहवर्धन किया गया।
कार्यक्रम के सफल संचालन में निर्णायक मंडल के रूप में डॉ. आर.एन. चौरसिया, डॉ. सुजीत साफी, डॉ. सुनीता कुमारी, डॉ. युगेश्वर साह, डॉ. सुधांशु कुमार, डॉ. सोनू राम शंकर, डॉ. कीर्ति चौरसिया, डॉ. उदय कुमार, डॉ. सोनी शर्मा, डॉ. शंभू पासवान एवं श्री कुमार अनुराग की महत्वपूर्ण भूमिका रही।
इसके अतिरिक्त स्पीयरहेड वॉलंटियर्स पूजा कुमारी, संजीव कुमार, सुनील कुमार, मणिकांत ठाकुर, मुकेश कुमार झा एवं संगीता कुमारी का विशेष योगदान रहा।
कार्यक्रम का सफल संचालन अक्षय कुमार झा द्वारा किया गया।