बिहार राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण द्वारा जारी जनहित सूचना, अगलगी से कैसे करें जीवन और संपत्ति की सुरक्षा

दस्तक7मिडिया, उत्तम सेनगुप्ता, दरभंगा।

बिहार सरकार ने आग से होने वाली भारी क्षति को रोकने के लिए “आपदा नहीं हो भारी, यदि पूरी हो तैयारी” का नारा देते हुए आम लोगों को सावधानियां बरतने की सलाह दी है। बिहार राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण द्वारा जागरुकता अभियान चलाया जा रहा है। इस क्रम में कई महत्वपूर्ण बिन्दुओं पर समय और तरीका पालन करने का निर्देश दिया है। इसके तहत भोजन बनाने का सही समय और तरीका का पालन करने को कहा है। आपदा प्रबंधन ने दिन का खाना सुबह 9 बजे से पहले और रात का खाना शाम 6 बजे के बाद ही बनाने का प्रयास करने को कहा है।
खाना बनाने के बाद चूल्हे की आग को पूरी तरह से बुझा देने और खाना बनाते समय हमेशा सूती कपड़े ही पहनने का सलाह दी, क्योंकि सिंथेटिक कपड़ों में आग जल्दी पकड़ती है। विभाग ने तेज हवा चलने के दौरान भोजन पकाने का कार्य बिल्कुल न करने और
जलती हुई माचिस की तीली या अधजली बीड़ी-सिगरेट इधर-उधर न फेंकने की हिदायत दी है। आपदा प्रबंधन विभाग ने स्पष्ट निर्देश दिया है कि जहां भी सामूहिक भोज हो रहा हो, वहां सुरक्षा के लिहाज से 2-3 ड्रम पानी भरकर अवश्य रखें। इसके अलावा घर में उत्सव आदि में दीपक, मोमबत्ती को हमेशा ऐसी सुरक्षित जगह रखने को कहा गया है जहां से आग फैलने का डर न हो। उत्सवों के दौरान पंडाल या टेंट के पास से बिजली के नंगे तार न लें जाने का शख्त निर्देश दिया है। रसोई घर निर्माण करने समय उसके छत ऊंची रखनी चाहिए ताकि गर्मी का संचय कम हो। घर में उत्सव आदि में दीपक, मोमबत्ती को हमेशा ऐसी सुरक्षित जगह रखें जहां से आग फैलने का डर न हो। उत्सवों के दौरान पंडाल या टेंट के पास से बिजली के नंगे तार न ले जाएं। साथ ही घर में शॉर्ट सर्किट से बचने के लिए बिजली की वायरिंग की समय-समय पर जांच और मरम्मत कराते रहें। इसी सब के बीच विभाग ने एक महत्वपूर्ण बिन्दुओं पर आम लोगों का ध्यान आकर्षित करते हुए कहा है कि अगर


आपातकालीन स्थिति जैसे यदि दुर्योग से आग लग जाए या कोई व्यक्ति आग की चपेट में आ जाए, तो
घबराकर भागें नहीं इससे आगे और भड़कती है। त्वरित कार्रवाई करते हुए तुरंत जमीन पर लेट जाएं और रुको, लेटो और लुढ़को’ की प्रक्रिया शुरू कर दें। जब तक कि आग बुझ न जाए। बिहार राज्य आपदा प्रबंधन ने महत्वपूर्ण हेल्पलाइन नंबर जारी किया है।जो किसी भी आपात स्थिति में तुरंत इन नंबरों पर संपर्क करें–फायर ब्रिगेड- 101,आपातकालीन सेवा- 112,टोल फ्री नंबर- 1070,राज्य आपातकालीन संचालन केन्द्र 0612-2294204 / 205 से
प्रशासन को तुरंत सूचित कर आग बुझाने में सहयोग करें। आपकी एक छोटी सी सावधानी एक बड़ी दुर्घटना को टाल सकती है।