नारी वंदन थीम पर सजे रंगारंग कार्यक्रमों के बीच लहेरियासराय पब्लिक स्कूल का वार्षिकोत्सव संपन्न

दस्तक 7मीडिया ,दरभंगा /विधि संवाददाता,

लहेरियासराय पब्लिक स्कूल ,हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी,लहेरियासराय के वार्षिकोत्सव का उदघाटन मंगलवार को डॉ सुरेन्द्र मोहन झा , पूर्व कुलपति ल. ना. मिथिला विश्वविद्यालय, दरभंगा,विद्यालय के चेयरमैन डॉ लाल मोहन झा, सचिव डॉ रमन जी चौधरी,विद्यालय के निदेशक डॉ विशाल गौरव,विद्यालय के प्राचार्य वागीश कुमार झा एवं रश्मि झा ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर किया । इस अवसर पर डॉ झा ने बच्चों को राष्ट्र निर्माण के लिए कड़ी मेहनत एवं अनुशासित रहने को कहा ।बच्चों के सर्वांगीण विकास के लिए अध्यापक के साथ साथ अविभावक की भी जिम्मेदारी होनी चाहिए जिससे बच्चों का विकास सतत एवं निरंतर चलता रहेगा।
छात्रों द्वारा स्वागत गान एवं पाग़ चादर, बुके और मोमेंटो देकर मुख्य अतिथि का स्वागत किया ।विद्यालय के प्राचार्य वागीश कुमार झा द्वारा विद्यालय का वार्षिक प्रतिवेदन प्रस्तुत किया गया । विद्यालय के निदेशक डॉ विशाल गौरव ने अविभावकों को आश्वस्त किया कि आपके बच्चे जब इस विद्यालय से निकलेंगे तो वो अनुशासित एवं अपना एक अलग पहचान लेकर विद्यालय से निकलेंगे।


सांस्कृतिक कार्यक्रम का आरंभ सरस्वती वंदना से किया गया ।इस अवसर पर बच्चों द्वारा विभिन्न प्रकार के रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम, नाटक,युगल गीत,एवं गायन प्रस्तुत किया गया जिसमें हिंदी नाटक कंजूस पंडित एवं मूर्ख नौकर ,अंग्रेजी नाटक मोबाइल का लत, मैथिली नाटक बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ ने दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया।छोटे छोटे बच्चों का चक धूम धूम ,मोरनी बाग में,मां काली एक्ट,मैने पायल है जो छानकाई,शरारत,रंगीलो मारो ढोलना ने दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया । आज के वार्षिकोत्सव का थीम नारी वंदन पर आधारित था ।
सांस्कृतिक कार्यक्रम की प्रस्तुति मोनिका, अनन्या, इशिता,शांभवी,राजनंदिनी, सक्षम,अंशु,निखिल,अनामिका,शिवम, आदया,राशिका ,आदि ने किया ।
मंच संचालन अनुष्का कर्ण ,आराधना,अनुज,शिवम, एवं सोनाली झा ने किया । इस कार्यक्रम को सफल बनाने में विद्यालय के सांस्कृतिक इंचार्ज सुरभि घोषाल ,नितिन कुमार , प्रिया झा,नीति,प्रिया,अदिति,अरविंद, चंद्रभूषण, दीपश्रेय,एहतेशाम हुसैन एवं मिथलेश का सहयोग सराहनीय रहा ।
धन्यवाद ज्ञापन जूनियर संभाग के प्राचार्या रश्मि झा ने किया ।