बिहार पुलिस में दो आईपीएस का बड़ा प्रमोशन: वरिष्ठ आईपीएस अधिकारी बने DGP रैंक के अधिकारी , दरभंगा जिला के एसपी रह चुके हें एन के आजाद ।

दस्तक 7मीडिया /संजय कुमार राय
बिहार सरकार के गृह विभाग (आरक्षी शाखा) ने राज्य के पुलिस प्रशासन में अहम बदलाव करते हुए भारतीय पुलिस सेवा (IPS) के दो वरिष्ठ अधिकारियों को अपर पुलिस महानिदेशक से पुलिस महानिदेशक कोटि में प्रोन्नत कर दिया है।
जारी अधिसूचना के अनुसार, वर्ष 1994 बैच के डॉ. परेश सक्सेना और निर्मल कुमार आजाद को यह महत्वपूर्ण पदोन्नति दी गई है। निर्मल कुमार आजाद दरभंगा के ,वहीं परेश सक्सेना समस्तीपुर जिला के एसपी रह चुके हें।
गृह विभाग द्वारा स्पष्ट किया गया है कि यह प्रोन्नति संबंधित अधिकारियों के नए पद पर पदस्थापन और कार्यभार ग्रहण करने की तिथि से प्रभावी होगी।यह अधिसूचना बिहार के राज्यपाल के आदेश से जारी की गई है, जिस पर सरकार के अवर सचिव दीपक कुमार के हस्ताक्षर हैं।