दरभंगा पुलिस का एक्शन: हत्या कांड का 12 घंटे में खुलासा, कई थानों में गिरफ्तारी और हथियार बरामद
दरभंगा पुलिस का एक्शन: हत्या कांड का 12 घंटे में खुलासा, कई थानों में गिरफ्तारी और हथियार बरामद
दरभंगा पुलिस का एक्शन: हत्या कांड का 12 घंटे में खुलासा, कई थानों में गिरफ्तारी और हथियार बरामद
दस्तक 7मीडिया /दरभंगा
दरभंगा पुलिस ने अपराध के खिलाफ बड़ी और लगातार कार्रवाई करते हुए विभिन्न थाना क्षेत्रों में कई अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है।
सोनकी थाना क्षेत्र के सोनकी पांता रोड से पुलिस ने दो अभियुक्त—दीपक कुमार एवं लव कुमार, दोनों ग्राम छबैला निवासी—को एक देशी कट्टे के साथ गिरफ्तार किया। यह कार्रवाई सोनकी थाना पुलिस द्वारा की गई।
वहीं, सिंहवाड़ा थाना क्षेत्र के ग्राम अस्थुआ में प्रेम प्रसंग से जुड़े हत्या कांड का पुलिस ने महज 12 घंटे के भीतर सफल उद्भेदन करते हुए चार अभियुक्तों को गिरफ्तार कर बड़ी सफलता हासिल की।
ऑपरेशन मुस्कान के तहत घनश्यामपुर थाना पुलिस ने गुम हुए मोबाइल को बरामद कर सत्यापन के बाद उसके वास्तविक मालिक को सौंप दिया।
इसके अलावा जाले थाना कांड संख्या 66/26 के अभियुक्त इंद्रदेव कुमार यादव, विशनपुर थाना कांड संख्या 121/26 के अभियुक्त अमरजीत सहनी, तथा कुशेश्वरस्थान थाना कांड संख्या 83/26 के अभियुक्त प्रकाश कुमार को भी गिरफ्तार किया गया।
हायाघाट थाना पुलिस ने न्यायालय द्वारा निर्गत NBW वारंटी के तहत रामलगन सहनी और विनोद सहनी को गिरफ्तार किया।