बड़ी प्रशासनिक हलचल: 13 अपर समाहर्ताओं को मिला संयुक्त सचिव स्तर का प्रभार

दस्तक 7मीडिया /संजय कुमार राय 

बिहार सरकार के सामान्य प्रशासन विभाग ने एक अहम प्रशासनिक निर्णय लेते हुए राज्य के 13 अपर समाहर्ताओं को संयुक्त सचिव एवं समकक्ष स्तर का अस्थायी स्थानापन्न कार्यकारी प्रभार सौंप दिया है। इस आदेश के साथ ही सभी संबंधित अधिकारियों को वेतन स्तर-13 का लाभ भी मिलेगा।

जारी अधिसूचना के अनुसार, ये सभी अधिकारी अपने वर्तमान पद पर कार्य करते हुए ही संयुक्त सचिव स्तर की जिम्मेदारियां निभाएंगे। यह व्यवस्था अगले आदेश तक प्रभावी रहेगी और पदभार ग्रहण करने की तिथि से ही आर्थिक लाभ लागू होगा।

इस सूची में शामिल प्रमुख नामों में श्रीमती जया लक्ष्मी शिवम (पटना),  बृन्दा लाल (सीवान), श्री सुभाष कुमार (सीवान), श्री तेज नारायण राय (वैशाली), डॉ. संजय कुमार (भोजपुर),  ब्रज किशोर लाल (बक्सर), श्री दिनेश राम (पश्चिम चंपारण),  लखीन्द्र पासवान (वैशाली),  संजय कुमार (पटना), मनोज कुमार (सारण), मो. शफीक (सारण), मो. जफर आलम (पूर्णियां) और श्री अरुण कुमार सिंह (भागलपुर) शामिल हैं।

सरकार के इस फैसले को प्रशासनिक दक्षता बढ़ाने और कार्यों में तेजी लाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।