प्रेम प्रसंग में हुई शिवशंकर की हत्या मामले का सिंहवाड़ा पुलिस ने 12 घंटे में किया खुलासा, चार आरोपी गिरफ्तार , हत्या में प्रयुक्त चाकू बरामद

दस्तक 7मीडिया ,सिंहवाड़ा /
स्थानीय थाना क्षेत्र के अस्थुआ पंचायत में प्रेम प्रसंग में हुई शिवशंकर ठाकुर की हत्याकांड मामले का पुलिस ने सफल खुलासा कर लिया है। सिंहवाड़ा थाना अध्यक्ष बसंत कुमार ने बताया कि घटना के बाद वरीय पुलिस अधीक्षक ने निर्देश पर एक टीम का गठन किया गया।जिसने सिंहवाड़ा थाना के पूअनि कमलेश मिश्रा ,पूअनि दिलीप कुमार पूअनि ब्रह्मदेव दास पूअनि विक्रांत कुमार पूअनि अजय कुमार पाल नवलेश कुमार पीटीसी मुकेश कुमार के साथ टेक्निकल टीम के सहयोग से आरोपी को बारह घंटे के अंदर हत्या कांड में शामिल आलोक राय , गुलाब राय ,मिथिलेश देवी , जीतू राय को गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तार कर हत्या में परयुक्त चाकू तीन मोबाइल फ़ोन बरामद किया है। ज़ख़्मी आलोक राय का इलाज पुलिस देखरेख में पटना पीएमसीएच में चल रहा है। इस मामले में मृत शिवशंकर ठाकुर के भाई पिंटू ठाकुर के फर्द बयान पर प्राथमिकी दर्ज की गई है जिसमें प्रेम विवाह को लेकर हुए विवाद ने हिंसक रूप ले लिया। बीते 28 मार्च की रात लगभग 10 बजे गांव के ही शिवशंकर कुमार ठाकुर (28) पर लड़की पक्ष के परिजनों ने धारदार हथियार और लाठी-डंडों से हमला कर दिया, जिससे गंभीर रूप से घायल शिवशंकर ने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। हमले में एक अन्य युवक शिवम ठाकुर भी जख्मी हैं।