तेज रफ्तार और लापरवाही का कहर: दौड़ लगा रहे टेंपू आपस में टकराए, एक खाई में गिरा ,कई घायल

दस्तक 7मीडिया /गुड्डू राज 

पतौर थाना क्षेत्र के पास एक बड़ा सड़क हादसा सामने आया है, जहां तेज रफ्तार और लापरवाही ने मिलकर कई लोगों की जान खतरे में डाल दी। जानकारी के अनुसार, दो टेंपू आपस में दौड़ लगा रहे थे, तभी अचानक साइड से टक्कर हो गई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि एक टेंपू अनियंत्रित होकर सड़क किनारे खाई में जा गिरा।

इस हादसे में टेंपू पर सवार करीब तीन से चार लोग घायल हो गए। घटना के तुरंत बाद स्थानीय लोगों ने मानवीय पहल दिखाते हुए खाई में गिरे टेंपू को बाहर निकाला और सभी घायलों को नजदीकी अस्पताल पहुंचाया, जहां उनका इलाज जारी है।

प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, दोनों टेंपू चालक नशे की हालत में थे और तेज गति से वाहन चला रहे थे। यही लापरवाही इस हादसे की बड़ी वजह मानी जा रही है।

घटना की सूचना मिलते ही पतौर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और दुर्घटनाग्रस्त टेंपू को कब्जे में ले लिया लेकिन चालक फरार हो गया था।पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

इस संबंध में पतौर थानाध्यक्ष ने बताया कि पूरे मामले की गहन छानबीन की जा रही है। जो भी दोषी पाया जाएगा, उसके खिलाफ कानून के अनुसार सख्त कार्रवाई की जाएगी।

लेकिन यह घटना  साबित करती है कि नशे में वाहन चलाना और सड़क पर स्टंट करना न सिर्फ गैरकानूनी है, बल्कि जानलेवा भी है।घटना रविवार की शाम करीब आठ बजे हुई।