भक्ति और सद्भाव के साथ विदा हुईं माँ दूर्गा, बिरौल में चैती नवरात्र का भव्य समापन

दस्तक7मिडिया, बिरौल,दरभंगा।

अनुमंडल मुख्यालय के सुपौल बाजार स्थित आदर्श नगर हाटगाछी में आयोजित दस दिवसीय चैती दुर्गा पूजा रविवार को प्रतिमा विसर्जन के साथ श्रद्धा और शांतिपूर्ण वातावरण में संपन्न हो गई। विसर्जन जुलूस के दौरान पूरा क्षेत्र ‘जय माता दी’ के जयघोष से गुंजायमान रहा, जिससे पूरा बिरौल भक्तिमय हो गया।
पूजा समिति द्वारा निर्धारित शुभ मुहूर्त पर माँ दुर्गा की प्रतिमा को मंदिर परिसर से निकाला गया।गाजे-बाजे के साथ निकला यह भव्य विसर्जन जुलूस नगर के प्रमुख मार्गों से होकर गुजरा,जिसमें,पुराना थाना चौक, शिवाजी नगर,मास्टर चौक,अफजला खेबा पुल घाट,
सिनेमा रोड,शहीद भगत सिंह स्मारक चौक (बस स्टैंड) इन रास्तों से होते हुए जुलूस पुनः हाटगाछी-बंगराहठा रोड स्थित तालाब पहुंचा, जहां वैदिक मंत्रोच्चार के बीच प्रतिमा को जल प्रवाहित (विसर्जन) किया गया। इस दौरान बड़ी संख्या में महिला और पुरुष श्रद्धालु भावुक मन से माँ को विदाई देने पहुंचे।


शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए प्रशासन पूरी तरह मुस्तैद दिखा। एसडीएम शशांक राज और एसडीपीओ प्रभाकर तिवारी स्वयं कमान संभाले हुए थे। सुरक्षा घेरे को मजबूत करने के लिए भारी संख्या में पुलिस बल की तैनाती की गई थी।दंडाधिकारी बीडीओ प्रदीप कुमार झा,पुलिस टीम में थानाध्यक्ष चंद्रमणि, पुनि अमृत लाल वर्मन,अपर थानाध्यक्ष मुकेश कुमार, शशिभूषण रजक, पंकज कुमार सहित पीएसआई शैलेश कुमार, राहुल कुमार, सुरज कुमार,शनम राय कुमार और महिला अधिकारी भार्गवी,आभा,पूजा व अन्य। सामाजिक और राजनैतिक सहभागिता
विसर्जन जुलूस में समाज के हर वर्ग की भागीदारी देखने को मिली। नगर पंचायत बिरौल के मुख्य पार्षद विनोद सहनी और मुखिया मो. काशिफ,रविन्द्र पौद्दार,सनोज नायक,उपेन्द्र गाड़ा सहित कई लोगों ने भी जुलूस में शामिल होकर सांप्रदायिक सौहार्द और एकजुटता का संदेश दिया। पूजा समिति के अध्यक्ष रामचंद्र सहनी, सचिव चौधरी सहनी,और कोषाध्यक्ष विनोद सहनी के नेतृत्व में विष्णु सहनी,युवराज सहनी, पूर्व मुखिया शत्रुघ्न सहनी,सहित सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने पूरी निष्ठा के साथ इस दस दिवसीय अनुष्ठान को सफल बनाया।