दरभंगा पुलिस का एक्शन :विभिन्न थाना क्षेत्रों से वांछित अभियुक्त गिरफ्तार, ऑपरेशन मुस्कान में भी सफलता

दस्तक 7मीडिया /दरभंगा 

दरभंगा पुलिस द्वारा लगातार चलाए जा रहे अभियान के तहत विभिन्न थाना क्षेत्रों में कार्रवाई करते हुए कई वांछित अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया है।

 सिंहवाड़ा थाना कांड संख्या 91/25 (SC/ST Act) में वांछित अभियुक्त रमीज साबरी (पिता मोहम्मद साबिर), ग्राम चकदरगाह को गिरफ्तार किया गया।
वहीं कांड संख्या 61/26 (उत्पाद अधिनियम) में वांछित अभियुक्त मिथिलेश दास (पिता होरिल दास), ग्राम रधिया कुट्टी को भी गिरफ्तार किया गया।

 यह कार्रवाई सिंहवाड़ा थाना पुलिस द्वारा की गई।

 ऑपरेशन मुस्कान के तहत दरभंगा पुलिस को बड़ी सफलता मिली। कुशेश्वरस्थान थाना क्षेत्र से गुम हुआ मोबाइल बरामद कर सत्यापन के बाद उसे उसके वास्तविक मालिक को सौंप दिया गया।

 यह कार्रवाई कुशेश्वरस्थान थाना द्वारा की गई।

 जाले थाना पुलिस ने माननीय न्यायालय द्वारा निर्गत NBW वारंटी के आधार पर मदन राय (पिता रामअवतार राय), निवासी कछुआ जगौटी भीराम टोला को गिरफ्तार किया।

 हायाघाट थाना पुलिस ने भी कार्रवाई करते हुए
इश्तिहार वारंटी मुनेश्वर राम (पिता स्व. पुलकित राम), निवासी रसूलपुर को गिरफ्तार किया।
NBW वारंटी गुलाम मोहम्मद खान (पिता अयूब खान), निवासी बांसडीह को भी गिरफ्तार किया।