शिशु कल्याण कोचिंग का शानदार प्रदर्शन, 97.2% रिजल्ट से रचा नया रिकॉर्ड 

शिवदाहा/गायघाट /दीपक कुमार

प्रखंड अंतर्गत शिवदाहा पंचायत स्थित शिशु कल्याण कोचिंग सेंटर ने इस वर्ष मैट्रिक परीक्षा में एक बार फिर अपने उत्कृष्ट परिणाम से क्षेत्र में नया कीर्तिमान स्थापित किया है। संस्थान का कुल रिजल्ट 97.2% रहा, जिसने शिक्षा के क्षेत्र में इसकी साख को और मजबूत किया है।

कोचिंग के कुल 72 छात्रों में से 36 छात्र प्रथम श्रेणी, 28 छात्र द्वितीय श्रेणी, 6 छात्र तृतीय श्रेणी से उत्तीर्ण हुए जबकि केवल 2 छात्र असफल रहे

सबसे बड़ी उपलब्धि यह रही कि 10 छात्रों ने 80% से अधिक अंक प्राप्त कर संस्थान का नाम रोशन किया।

 टॉपर्स की सूची:
संध्या कुमारी – 446 अंक (89.2%)
(पिता: ललित लाल देव, ग्राम – बठवारा)

 स्नेहा कुमारी – 440 अंक (88%)
(पिता: इंद्रजीत बैठा, ग्राम – तेहवारा)

 विवेक कुमार – 437 अंक (87.4%)
(पिता: अजय दास, ग्राम – शिवदाहा बरैल)

हालांकि इस बार और बेहतर परिणाम की उम्मीद जताई जा रही थी, क्योंकि कई छात्रों को अपेक्षा से कम अंक प्राप्त हुए।

संस्थान के डायरेक्टर विजय कुमार श्रीवास्तव ने कहा कि “हमारे यहां हर साल छात्र बेहतर प्रदर्शन करते हैं और आगे भी यह परंपरा जारी रहेगी।” वहीं प्राचार्य दयाशंकर श्रीवास्तव ने सभी सफल छात्रों को शुभकामनाएं देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। कुल मिलाकर शिशु कल्याण कोचिंग सेंटर ने एक बार फिर यह साबित कर दिया कि मेहनत और सही मार्गदर्शन से सफलता निश्चित है।