दरभंगा में एलपीजी की भरपूर उपलब्धता, मांग से अधिक हो रही आपूर्ति , अफवाहों पर न दें ध्यान
दरभंगा में एलपीजी की भरपूर उपलब्धता, मांग से अधिक हो रही आपूर्ति , अफवाहों पर न दें ध्यान
दरभंगा में एलपीजी की भरपूर उपलब्धता, मांग से अधिक हो रही आपूर्ति , अफवाहों पर न दें ध्यान
दस्तक 7मीडिया /दरभंगा
जिला आपूर्ति पदाधिकारी ने जानकारी दी है कि जिले में एलपीजी गैस सिलेंडर की आपूर्ति एवं वितरण व्यवस्था पूरी तरह सुचारू है तथा किसी प्रकार की कोई कमी नहीं है। प्रतिदिन औसतन खपत से अधिक एलपीजी सिलेंडरों की आपूर्ति सुनिश्चित की जा रही है।
आज जिले में कुल 9768 एलपीजी गैस सिलेंडरों का वितरण किया गया, जबकि 11827 सिलेंडर शेष हैं। वहीं, 30 मार्च को 2740 सिलेंडर अतिरिक्त प्राप्त होंगे, जिससे कुल मिलाकर 14567 सिलेंडरों के वितरण की संभावना है।
जिले में तीनों तेल विपणन कंपनियों के अंतर्गत संचालित 75 गैस एजेंसियों के माध्यम से उपभोक्ताओं को उनकी मांग के अनुरूप नियमित रूप से एलपीजी सिलेंडर उपलब्ध कराया जा रहा है।
जिला प्रशासन ने नागरिकों से अपील की है कि वे किसी भी प्रकार की अफवाहों पर ध्यान न दें और अनावश्यक रूप से एलपीजी सिलेंडरों का संग्रह (स्टॉक) न करें।
कालाबाजारी पर सख्ती, 20 स्थानों पर छापेमारी
जिलाधिकारी श्री कौशल कुमार के निर्देशानुसार वरीय पदाधिकारियों द्वारा गैस एजेंसियों एवं होटलों में लगातार छापेमारी की जा रही है। आज कुल 20 स्थानों पर औचक निरीक्षण किया गया।
जिला प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि एलपीजी सिलेंडरों की जमाखोरी, कालाबाजारी या घरेलू गैस का व्यावसायिक उपयोग करने वालों के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
शिकायतों के त्वरित निवारण हेतु कंट्रोल रूम सक्रिय
एलपीजी गैस से संबंधित बुकिंग एवं अन्य समस्याओं के समाधान के लिए जिला स्तर पर कंट्रोल रूम ( 06272-245055) कार्यरत है।
आज नियंत्रण कक्ष में प्राप्त 39 शिकायतों का जांचोपरांत त्वरित निवारण किया गया।
विभागीय निर्देशानुसार एलपीजी आपूर्ति की स्थिति पर सतत निगरानी रखी जा रही है तथा गैस एजेंसियों का नियमित भौतिक निरीक्षण किया जा रहा है।
जिलाधिकारी ने पुनः स्पष्ट किया है कि गैस सिलेंडरों की उपलब्धता पर्याप्त है और आपूर्ति व्यवस्था को और अधिक प्रभावी बनाने हेतु जिला प्रशासन निरंतर प्रयासरत है।