भागवत कथा से मिलता है ज्ञान, भक्ति और मोक्ष का मार्ग, विनोद जी महाराज
भागवत कथा से मिलता है ज्ञान, भक्ति और मोक्ष का मार्ग, विनोद जी महाराज
भागवत कथा से मिलता है ज्ञान, भक्ति और मोक्ष का मार्ग, विनोद जी महाराज
दस्तक7मिडिया, गौड़ाबौराम।
कन्हैई के भगवती स्थान प्रांगण में आयोजित श्रीमद् भागवत कथा ज्ञान यज्ञ के तीसरे दिन रविवार को भक्ति और आध्यात्मिकता का अद्भुत संगम देखने को मिला। कथा के मुख्य वाचक, परम श्रद्धेय श्री विनोद जी महाराज ने श्रद्धालुओं को संबोधित करते हुए भागवत महापुराण की महिमा का विस्तार से वर्णन किया।
श्रद्धालुओं को कथा का महत्व समझाते हुए महाराज जी ने कहा कि श्रीमद् भागवत केवल एक धार्मिक अनुष्ठान मात्र नहीं है, बल्कि यह मनुष्य को सही दिशा दिखाने वाला एक जीवंत मार्गदर्शक ग्रंथ है। उन्होंने जोर देकर कहा, भागवत कथा के श्रवण से मनुष्य को ज्ञान, धर्म और भक्ति की प्राप्ति होती है। यह गृहस्थ जीवन में संतुलन बनाए रखने की कला सिखाती है और अंततः जीवात्मा को मोक्ष के द्वार तक ले जाती है
प्रवचन के दौरान महाराज जी ने भगवान की भक्ति, सत्य, प्रेम और सदाचार के मानवीय मूल्यों पर प्रकाश डाला। उनके मर्मस्पर्शी प्रसंगों को सुनकर उपस्थित जनसमूह भाव-विभोर हो उठा। पूरे कथा स्थल पर भजन-कीर्तन और ‘राधे-राधे’ के जयघोष से वातावरण पूरी तरह भक्तिमय बना रहा।
कथा के तीसरे दिन भारी संख्या में महिला, पुरुष और बच्चों ने अपनी उपस्थिति दर्ज कराई। श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए आयोजन समिति द्वारा बैठने की व्यवस्था, पेयजल और अन्य आवश्यक इंतजाम किए गए थे। इस धार्मिक आयोजन को सफल बनाने में स्थानीय ग्रामीणों और आयोजन समिति के सदस्यों का सराहनीय योगदान रहा। भक्ति और ज्ञान की यह गंगा आगामी दिनों में भी निरंतर प्रवाहित होती रहेगी।