सिंहवाड़ा के अस्थुआ में युवक को घर से बाहर बुलाकर लङकी पक्ष ने पहले की मारपीट फिर चाकू गोद की हत्या
अंतर्जातीय प्रेम विवाह के मामले में गई युवक की जान

दस्तक 7मीडिया सिंहवाड़ा /

स्थानीय थाना क्षेत्र के अस्थुआ पंचायत के वार्ड दो निवासी गणेश ठाकुर के पुत्र शिवशंकर ठाकुर (25) को अन्तर्जातीय प्रेम विवाह करना महंगा पर गया। शनिवार की रात शिवशंकर को धार डायगर गोद कर लङकी पक्ष ने उसके दरवाजे पर ही उसकी निर्मम हत्या कर दी जिसके बाद इलाके में सनसनी फैल गई घटना को जानकारी मिलते जी बड़ी संख्या में ग्रामीण घटनास्थल पर जुट गए। बताया जाता है कि शनिवार की रात घटना के दौरान में दोनो पक्ष के बीच मारपीट भी हुई इसी जिसमे लङकी के भाई आलोक राय व लङका के भतीजा शिवम ठाकुर भी जख्मी हो गए दोनों को डीएमसीएच में भर्ती कराया गया। वही पुलिस ने गिरफ्तार आलोक राय की गंभीर हालत को देखते हुए उसे पीएमसीएच रेफर कर दिया गया जहां पुलिस अभिरक्षा में उसका उपचार चल रहा है। पुलिस ने हत्या में प्रयुक्त डायगर को लङका पक्ष के घर से बरामद कर लिया है। थानाध्यक्ष बसंत कुमार ने बताया की आलोक राय,गुलाब राय,मिथलेशिया देवी, जीतू राय सहित अन्य को गिरफ्तार कर लिया है। बताया जाता है कि मृतक शिवशंकर ठाकुर अपने घर अस्थुआ में था इस बीच लङकी के भाई आलोक ने उसे दरवाजे पर आवाज देकर घर से बाहर बुलाया और कहा कि शादी के बाद गांव में तुम दोनों क्यो आ गये। इसी बात पर दोनों के बीच कहा सुनी हो गई जिसके बाद हुए विवाद में लाठी डंडा से लङकी पक्ष के लोगो ने पहले मृतक से मारपीट की। इस दौरान मृतक के जमीन पर गिरते ही लङकी पक्ष के लोगों ने ताबङ तोङ चाकू गोद कर लहुलुहान कर दिया।गंभीर हालत में दरभंगा के निजी अस्पताल में तीनो को जख्मी हालत में भर्ती कराया गया जहां चिकित्सक ने उसे शिव शंकर ठाकुर को मृत घोषित कर दिया। घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर सदर टू डीएसपी एस.के सुमन ने घटना स्थल का निरिक्षण कर आवश्यक निर्देश दिया है। वही फोरेंसिक टीम ने घटनास्थल पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी है घटना के बाद गाव में तनाव का माहौल है। बताया जाता है कि मृतक बंगाल में रहकर ड्राइवर का काम करता था। दोनों के बीच वर्षों से प्रेम प्रसंग चलने के कारण वो अस्थुआ से फरार होने के एक दिन बाद दोनो ने कोलकाता के काली घाट में शादी कर ली। उसके बाद गाव आ गया था। घटना को लेकर गांव में पंचायत के माध्यम से मामले का समाधान का प्रयास भी किया गया था। पर दोनों युवक व युवती सामाजिक फैसले को मानने से इंकार कर दिया था।