दरभंगा पुलिस की कार्रवाई तेज, कई मामलों में गिरफ्तारी व इश्तिहार चिपकाया गया

दस्तक 7मीडिया /दरभंगा 

दरभंगा जिले में पुलिस ने विभिन्न थाना क्षेत्रों में सख्त कार्रवाई करते हुए कई अभियुक्तों पर शिकंजा कसा है।

नगर थाना कांड संख्या-221/25 में प्राथमिकी अभियुक्त राजा कुमार एवं हिमेश कुमार के घर विधिवत इश्तिहार चिपकाया गया।

कुशेश्वरस्थान थाना कांड संख्या-81/26 में पुलिस ने कार्रवाई करते हुए गंगा मुखिया, अंगध मुखिया, आशीष कुमार राय एवं अबोध मुखिया को गिरफ्तार किया है।

वहीं, घनश्यामपुर थाना कांड संख्या-21/26 में अपहृत युवती को सकुशल बरामद कर लिया गया है। इस मामले में अप्राथमिक अभियुक्त मोहम्मद नियाज को भी गिरफ्तार किया गया है।

दरभंगा पुलिस ने स्पष्ट किया है कि जिले में अवैध शराब के निर्माण, भंडारण, सेवन और परिवहन पर पूर्ण रूप से रोक लगाने के लिए लगातार सघन अभियान चलाया जा रहा है।