गंगा स्वच्छता पखवाड़ा के अंतर्गत नुक्कड़ नाटक, भव्य दीपोत्सव एवं गंगा आरती का आयोजन, लहेरियासराय टावर एवं लोहिया चौक पर जनजागरूकता अभियान, कबीलपुर घाट 700 से अधिक दीपों से हुआ आलोकित
गंगा स्वच्छता पखवाड़ा के अंतर्गत नुक्कड़ नाटक, भव्य दीपोत्सव एवं गंगा आरती का आयोजन, लहेरियासराय टावर एवं लोहिया चौक पर जनजागरूकता अभियान, कबीलपुर घाट 700 से अधिक दीपों से हुआ आलोकित
गंगा स्वच्छता पखवाड़ा के अंतर्गत नुक्कड़ नाटक, भव्य दीपोत्सव एवं गंगा आरती का आयोजन,
लहेरियासराय टावर एवं लोहिया चौक पर जनजागरूकता अभियान, कबीलपुर घाट 700 से अधिक दीपों से हुआ आलोकित
दस्तक 7मीडिया /दरभंगा
जिला पदाधिकारी-सह-अध्यक्ष, जिला गंगा समिति, दरभंगा श्री कौशल कुमार के निर्देशन में गंगा स्वच्छता पखवाड़ा के तहत जिला गंगा समिति, दरभंगा द्वारा विभिन्न जनजागरूकता कार्यक्रमों का आयोजन किया गया।
इस क्रम में एक ओर “नदियों एवं जल स्रोतों की स्वच्छता एवं संरक्षण की आवश्यकता” विषय पर प्रभावशाली नुक्कड़ नाटक प्रस्तुत किया गया, वहीं दूसरी ओर कबीलपुर स्थित राम जानकी मंदिर घाट पर 700 से अधिक दीपों के प्रज्वलन के साथ भव्य दीपोत्सव एवं गंगा आरती का आयोजन किया गया। कार्यक्रम जिला परियोजना पदाधिकारी श्री फारूक इमाम की उपस्थिति में संपन्न हुआ।
नुक्कड़ नाटक का आयोजन लहेरियासराय टावर (न्यायालय परिसर के समीप) एवं लोहिया चौक पर किया गया, जहां बड़ी संख्या में स्थानीय नागरिकों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और प्रस्तुति की सराहना की।
नाटक के माध्यम से यह संदेश दिया गया कि नदियों, तालाबों एवं अन्य जल स्रोतों की स्वच्छता केवल सरकार की जिम्मेदारी नहीं, बल्कि समाज के प्रत्येक व्यक्ति की सामूहिक जिम्मेदारी है। कलाकारों ने अपने जीवंत एवं प्रभावशाली अभिनय के जरिए यह बताया कि छोटी-छोटी आदतों में बदलाव कर जल स्रोतों को स्वच्छ रखा जा सकता है।
कार्यक्रम के दौरान “नहीं रुकेंगे – स्वच्छ करेंगे” जैसे प्रेरक नारों से वातावरण गूंज उठा तथा लोगों को स्वच्छता एवं संरक्षण के प्रति सक्रिय भागीदारी के लिए प्रेरित किया गया।
नुक्कड़ नाटक का संचालन शारिब अली के नेतृत्व में किया गया, जिसमें हर्षिता हरियाली, प्रियांशु चौपाल, कृष कुमार, सुष्मिता कुमारी, आशुतोष हरी, आदित्य कुमार पासवान, सोनू राज, राज लक्ष्मी कृति, सूरज ठाकुर, अंकिता कुमारी, अमृता कुमारी, संजीव कुमार एवं पूजा कुमारी ने भाग लेकर नदी प्रदूषण के कारणों, दुष्परिणामों एवं समाधान को सरल एवं प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत किया।
इस अवसर पर जिला परियोजना पदाधिकारी श्री फारूक इमाम ने कहा कि
“नुक्कड़ नाटक जनजागरूकता का सशक्त माध्यम है, वहीं दीपोत्सव एवं गंगा आरती हमारी सांस्कृतिक आस्था को स्वच्छता के संदेश से जोड़ते हैं। ऐसे आयोजन समाज के सभी वर्गों को एकजुट कर स्वच्छता को जनआंदोलन का रूप देने में सहायक होते हैं।”
कबीलपुर स्थित राम जानकी मंदिर घाट पर आयोजित दीपोत्सव एवं गंगा आरती में श्रद्धालुओं एवं स्थानीय नागरिकों की बड़ी संख्या में भागीदारी रही। पूरे घाट क्षेत्र में भक्तिमय वातावरण के साथ स्वच्छता के प्रति संकल्प का भाव देखने को मिला।
इस आयोजन में एम० के० कॉलेज के एन०एस०एस० एवं नमामि गंगे के स्वयंसेवकों—पूजा, मनीषा, सोनाली, खुशी, अंजलि, आरती, ज्योति, आराधना, पल्लवी, तनुषा, पायल, चंदा, सलोनी, आकृति, आदित्य, अंकित, गोविन्द एवं कृति—की सक्रिय एवं सराहनीय भूमिका रही।
कार्यक्रम में स्थानीय नागरिकों एवं युवाओं की उल्लेखनीय उपस्थिति रही, जिन्होंने इस पहल की सराहना करते हुए स्वच्छता अभियान को जनआंदोलन बनाने का संकल्प लिया।