सिपाही धर्मेन्द्र कुमार निलंबित, पैसे के लेन-देन का आरोप
सिपाही धर्मेन्द्र कुमार निलंबित, पैसे के लेन-देन का आरोप
सिपाही धर्मेन्द्र कुमार निलंबित, पैसे के लेन-देन का आरोप
दस्तक 7मीडिया /दरभंगा
दरभंगा जिला के फेकला थाना CCTNS में पदस्थापित सिपाही/367 धर्मेन्द्र कुमार को गंभीर आरोपों के आधार पर तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है।
फेकला थानाध्यक्ष द्वारा समर्पित प्रतिवेदन में उल्लेख किया गया है कि सिपाही धर्मेन्द्र कुमार द्वारा थाना परिसर में एक व्यक्ति से पैसे का लेन-देन किया गया। यह आरोप वीडियो क्लिप एवं साक्ष्य विश्लेषण में स्पष्ट रूप से सामने आया है। मामले में पूछताछ के दौरान भी संबंधित सिपाही संतोषजनक जवाब देने में असफल रहे।
उक्त कृत्य से पुलिस विभाग की छवि धूमिल होने की बात सामने आई है। इस संबंध में थानाध्यक्ष द्वारा वरीय पुलिस अधीक्षक, दरभंगा को कार्रवाई हेतु प्रतिवेदन भेजा गया था।
उक्त प्रतिवेदन के आलोक में सिपाही/367 धर्मेन्द्र कुमार को तत्काल प्रभाव से निलंबित किया गया है। निलंबन अवधि के दौरान उन्हें सामान्य जीवन-यापन भत्ता दिया जाएगा तथा उनका मुख्यालय पुलिस केंद्र, दरभंगा निर्धारित किया गया है।t
बिरौल में गूंजा सफलता का शंखनाद, श्री कृष्णा आइडियल पब्लिक स्कूल में मेधावियों का भव्य अभिनंदन
गंगा स्वच्छता पखवाड़ा के अंतर्गत नुक्कड़ नाटक, भव्य दीपोत्सव एवं गंगा आरती का आयोजन, लहेरियासराय टावर एवं लोहिया चौक पर जनजागरूकता अभियान, कबीलपुर घाट 700 से अधिक दीपों से हुआ आलोकित