बिरौल में गूंजा सफलता का शंखनाद, श्री कृष्णा आइडियल पब्लिक स्कूल में मेधावियों का भव्य अभिनंदन
बिरौल में गूंजा सफलता का शंखनाद, श्री कृष्णा आइडियल पब्लिक स्कूल में मेधावियों का भव्य अभिनंदन
बिरौल में गूंजा सफलता का शंखनाद, श्री कृष्णा आइडियल पब्लिक स्कूल में मेधावियों का भव्य अभिनंदन
दस्तक7मिडिया, बिरौल,दरभंगा।
शिक्षा केवल किताबी ज्ञान तक सीमित नहीं है, बल्कि यह वह संस्कार है जो एक बेहतर समाज का निर्माण करती है। इसी उद्देश्य और उत्साह के साथ, सुपौल बाजार-डुमरी रोड स्थित सीबीएसई संबद्ध श्री कृष्णा आइडियल पब्लिक स्कूल में वार्षिक परिणाम घोषणा सह सम्मान समारोह का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम में विद्यार्थियों की शैक्षणिक उपलब्धियों और उनके कठिन परिश्रम का उत्सव मनाया गया, जिसमें अभिभावकों की गरिमामयी उपस्थिति ने चार चांद लगा दिए। समारोह का आगाज मुख्य अतिथि अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी बिरौल, प्रभाकर तिवारी द्वारा दीप प्रज्ज्वलन के साथ किया गया। स्कूल परिसर में आयोजित इस कार्यक्रम में अनुशासन और उत्साह का अनूठा संगम देखने को मिला। समारोह का मुख्य आकर्षण रहा मेधावी छात्र-छात्राओं का सम्मान। कुल 154 विद्यार्थियों को उनके उत्कृष्ट शैक्षणिक प्रदर्शन के लिए ग्रेजुएशन गाउन, टोपी, मेडल, सर्टिफिकेट और बुक सेट देकर सम्मानित किया गया। विशिष्ट मेधावी छात्रों को मुख्य अतिथि के हाथों विशेष सम्मान प्राप्त हुआ। जिसमें प्रमुख सम्मानित छात्र हेमंत कुमार, आशीष कुमार, श्रेया सिंह, प्रांशु कुमार साह, रजनीश कुमार, दिव्यांशु कुमार, प्रियंका कुमारी, मोहन कुमार, दिव्या चौधरी, दिवाकर झा, अनुराधा, मणिकांत कुमार और शौरिश गुप्ता सहित अन्य मेधावियों ने मंच पर अपनी सफलता का परचम लहराया। अनुशासन में भी अव्वल जूनियर सेक्शन से गोलू गुड़िया और सीनियर सेक्शन से सोमिल को ‘सर्वश्रेष्ठ अनुशासित छात्र’ के रूप में चुना गया, जो अन्य विद्यार्थियों के लिए प्रेरणा बने। एसडीपीओ प्रभाकर तिवारी का प्रेरक संबोधन छात्रों को प्रोत्साहित करते हुए मुख्य अतिथि श्री प्रभाकर तिवारी ने कहा,”शिक्षा जीवन को सही दिशा देने का आधार है। यदि विद्यार्थी अनुशासन, परिश्रम और सदाचार को आत्मसात कर लें, तो सफलता उनके कदम चूमेगी। हमारे वेद-पुराण हमें कर्तव्य और आत्मसंयम का मार्ग दिखाते हैं, जो एक सशक्त समाज के निर्माण के लिए अनिवार्य हैं। उन्होंने विद्यालय में दी जा रही गुणवत्तापूर्ण शिक्षा और अत्याधुनिक सुविधाओं के लिए स्कूल प्रबंधन की सराहना भी की। विद्यालय के चेयरमैन गणेश चौधरी ने अतिथियों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि स्कूल का उद्देश्य केवल परीक्षा के अंक नहीं, बल्कि बच्चों का सर्वांगीण विकास करना है। प्रबंध निदेशक नवलेश चौधरी, निदेशक बृजेश चौधरी, और मैनेजर पुरुषोत्तम चौधरी ने भी शिक्षा के महत्व पर प्रकाश डाला। इस सफल आयोजन में शिक्षक राम रतन सहित समस्त शिक्षकगण की भूमिका सराहनीय रही। अंत में विद्यालय परिवार ने सभी अभिभावकों को उनके सहयोग और उपस्थिति के लिए धन्यवाद ज्ञापित किया, जिससे यह दिन एक यादगार उत्सव में बदल गया।