मुजफ्फरपुर के गायघाट में पीड़ित परिवार से मिले वीआईपी सुप्रीमो मुकेश सहनी
मुजफ्फरपुर के गायघाट में पीड़ित परिवार से मिले वीआईपी सुप्रीमो मुकेश सहनी
मुजफ्फरपुर के गायघाट में पीड़ित परिवार से मिले वीआईपी सुप्रीमो मुकेश सहनी
दस्तक7मीडिया /दीपक कुमार
मुजफ्फरपुर जिले के गायघाट प्रखंड अंतर्गत बेरुआ पंचायत के चोरनियां गांव में शनिवार को वीआईपी सुप्रीमो मुकेश सहनी पहुंचे। उन्होंने हाल ही में हुए गोलीकांड में मृतक जगतवीर राय के शोक संतप्त परिजनों से मुलाकात कर गहरी संवेदना व्यक्त की।
इस दौरान मुकेश सहनी ने पीड़ित परिवार को ढांढस बंधाते हुए कहा कि दुख की इस घड़ी में उनकी पार्टी पूरी मजबूती से परिवार के साथ खड़ी है। उन्होंने घटना की कड़ी निंदा करते हुए दोषियों की जल्द गिरफ्तारी और कड़ी सजा की मांग की।
मुकेश सहनी ने स्पष्ट चेतावनी दी कि यदि पीड़ित परिवार को उचित न्याय नहीं मिला, तो आंदोलन को और तेज किया जाएगा। उन्होंने प्रशासन से मामले में त्वरित और निष्पक्ष कार्रवाई सुनिश्चित करने की अपील की।