थाने की सुरक्षा फेल: समस्तीपुर जिला के दलसिंहसराय थाने से महिला बंदी फरार, सोती रह गई पुलिस
थाने की सुरक्षा फेल: समस्तीपुर जिला के दलसिंहसराय थाने से महिला बंदी फरार, सोती रह गई पुलिस
थाने की सुरक्षा फेल: समस्तीपुर जिला के दलसिंहसराय थाने से महिला बंदी फरार, सोती रह गई पुलिस
दस्तक 7मीडिया /समस्तीपुर
समस्तीपुर जिले के दलसिंहसराय थाना से पुलिस कस्टडी में रखी गई एक महिला के फरार होने की घटना ने सुरक्षा व्यवस्था की पोल खोल दी है। इस लापरवाही से पुलिस महकमे में हड़कंप मचा हुआ है और जिम्मेदार कर्मियों पर कार्रवाई की तलवार लटक गई है।
मामला थाना क्षेत्र के केवटा गांव से जुड़ा है, जहां दर्ज मारपीट के एक केस में आरोपी महिला को पूछताछ के लिए थाने लाया गया था। पुलिस ने उसे महिला कर्मियों की निगरानी में रखा था और जेल भेजने की प्रक्रिया चल रही थी। इससे पहले उसके बेटे को भी इसी मामले में जेल भेजा जा चुका था।
लेकिन रात के सन्नाटे में जो हुआ, उसने पुलिस की कार्यशैली पर बड़ा सवाल खड़ा कर दिया। ड्यूटी पर तैनात पुलिसकर्मी नींद में थे और इसी दौरान महिला बंदी मौका पाकर थाने से फरार हो गई।
जब पुलिसकर्मियों को इसका एहसास हुआ तो उनके होश उड़ गए। आनन-फानन में अधिकारियों को सूचना दी गई और इलाके में घेराबंदी कर तलाशी अभियान शुरू किया गया। बावजूद इसके, फरार महिला का अब तक कोई सुराग नहीं मिल पाया है।हालांकि पुलिस अधिकारी इस मामले को लेकर कुछ बताने से परहेज कर रहें हें ?