सनकन्हैई में शॉट सर्किट से भीषण आग, लाखों की संपत्ति जलकर नष्ट
सनकन्हैई में शॉट सर्किट से भीषण आग, लाखों की संपत्ति जलकर नष्ट
सनकन्हैई में शॉट सर्किट से भीषण आग, लाखों की संपत्ति जलकर नष्ट
दस्तक 7मीडिया अमित झा गौड़ा बौराम
प्रखंड क्षेत्र के सनकन्हैई गांव में शनिवार दोपहर करीब 11:30 बजे अचानक भीषण आग लगने से अफरा-तफरी मच गई। आग इतनी तेजी से फैली कि देखते ही देखते एक घर सहित उसमें रखा सारा सामान जलकर राख हो गया। इस घटना में लाखों रुपये की संपत्ति का नुकसान बताया जा रहा है।
मिली जानकारी के अनुसार, आग लगने का कारण बिजली का शॉर्ट सर्किट बताया जा रहा है। आग संकन्हाई गांव निवासी वली अहमद के घर में लगी, जो आर्थिक रूप से काफी कमजोर बताए जा रहे हैं। आग की चपेट में आने से घर पूरी तरह जल गया, जिससे परिवार के सामने रहने का संकट उत्पन्न हो गया है।
इस घटना में स्कूल जाने वाले बच्चे की साइकिल भी जलकर नष्ट हो गई। आग लगने के बाद गांव में अफरा-तफरी का माहौल बन गया, लेकिन ग्रामीणों ने तत्परता दिखाते हुए काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया, जिससे आसपास के अन्य घरों को बचाया जा सका। घटना की सूचना मिलते ही घनश्यामपुर थाना की पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति का जायजा लिया। प्रशासन की ओर से पीड़ित परिवार को सरकारी सहायता देने का आश्वासन दिया गया है। ग्रामीणों ने पीड़ित परिवार के लिए जल्द से जल्द मुआवजा और पुनर्वास की मांग की है, ताकि उन्हें इस कठिन परिस्थिति से उबारा जा सके।