मेले में तैनात मजिस्ट्रेट लापता : पुलिसकर्मी के मौजूदगी में आर्केस्ट्रा देखकर लौटकर दो युवक पर चाकूबाजी में एक की मौत एक घायल।
दस्तक 7 मीडिया, प्रशांत कुमार, कुशेश्वरस्थान, दरभंगा।
थाना क्षेत्र के कुशेश्वरस्थान पश्चिमी प्रखंड अंतर्गत नादियामी गांव के दुर्गा मंदिर के समीप चैती दुर्गा पूजा में आयोजित आर्केस्ट्रा देखकर लौट रहे चौकीदार के भाई को चाकू मारकर हत्या कर दिया गया।
प्राप्त जानकारी के अनुसार नादियामी निवासी ने महरी गांव के चौकीदार राजेश कुमार तांती के चचेरे भाई को उस वक्त चाकू मारकर हत्या कर दिया जब वह नादियामी चैती दुर्गा पूजा से आर्केस्ट्रा देखकर जैसे ही मंदिर के पास आया उसे चाकू मारकर हत्या कर दिया गया जबकि दूसरा व्यक्ति बुरी तरह घायल हो गया जिसे बेहतर इलाज के लिए डीएमसीएच भेज दिया गया है।
अब सवाल यह उठता है कि जब प्रशासन की ओर से आर्केस्ट्रा की इजाजत नहीं दी गई थी तो मेला में किसके सहमति से आर्केस्ट्रा का आयोजन किया गया। जब आर्केस्ट्रा का आयोजन किया गया तो वहां मौजूद पुलिस कर्मी, मजिस्ट्रेट और चौकीदार ने इसकी सूचना वरीय पदाधिकारी को क्यों नहीं दिया कि बिना किसी आदेश का चैती दुर्गा पूजा में आर्केस्ट्रा का आयोजन किया जा रहा है।
