निबंधित सभी वाहन स्वामी 31 मार्च 2026 तक बकाया पथकर अवश्य जमा करें

दस्तक 7मीडिया /दरभंगा 

जिला परिवहन पदाधिकारी, दरभंगा द्वारा बताया गया है कि दरभंगा जिला अंतर्गत निबंधित सभी व्यावसायिक वाहन स्वामियों से अनुरोध है कि अपने-अपने वाहनों का बकाया पथकर दिनांक 31 मार्च 2026 तक अनिवार्य रूप से जमा कर दें।

उन्होंने आगे बताया कि सभी वाहन डीलर एजेंसियों से भी अपेक्षा की गई है कि विक्रय किए जा रहे वाहनों से संबंधित सभी आवश्यक शुल्क एवं पथकर का भुगतान तत्काल सुनिश्चित किया जाए।

इसके साथ ही निर्देश दिया गया है कि प्रत्येक एजेंसी अपने यहां प्रतिदिन विक्रय किए जा रहे वाहनों की नियमित समीक्षा करे तथा उसी दिन सभी देय भुगतान सुनिश्चित करे, ताकि कोई भी आवेदन लंबित न रहे।