दरभंगा जिला में एलपीजी गैस की पर्याप्त उपलब्धता, अफवाहों पर ध्यान न देने की अपील
दरभंगा जिला में एलपीजी गैस की पर्याप्त उपलब्धता, अफवाहों पर ध्यान न देने की अपील
दरभंगा जिला में एलपीजी गैस की पर्याप्त उपलब्धता, अफवाहों पर ध्यान न देने की अपील
दस्तक 7मीडिया /दरभंगा
जिला प्रशासन द्वारा जानकारी दी गई है कि दरभंगा जिला में एलपीजी गैस सिलिंडर पर्याप्त मात्रा में उपलब्ध है। प्रतिदिन औसत खपत के अनुरूप लगातार आपूर्ति सुनिश्चित की जा रही है।
गैस वितरण की वर्तमान स्थिति में आज वितरित कुल गैस सिलिंडर: 10,202 ,अवशेष सिलिंडर: 10,484, 28 मार्च को आने वाले सिलिंडर: 11,957 , 28 मार्च को संभावित कुल वितरण: 22,441
जिला में मांग के अनुरूप घरेलू एलपीजी गैस सिलिंडरों की आपूर्ति नियमानुसार की जा रही है। उपभोक्ता विभिन्न माध्यमों से बुकिंग कर संबंधित गैस एजेंसियों से सिलिंडर प्राप्त कर रहे हैं।
जिलाधिकारी कौशल कुमार ने बताया कि तीनों तेल विपणन कंपनियों की कुल 75 गैस एजेंसियों के माध्यम से प्रतिदिन औसतन मांग के अनुरूप आपूर्ति सुनिश्चित की जा रही है।
अफवाहों से सावधान रहने की अपील
जिलाधिकारी ने आमजनों से अपील की है कि एलपीजी गैस की कमी से संबंधित किसी भी प्रकार की अफवाह पर ध्यान न दें और सतर्क रहें।
शिकायत एवं सहायता हेतु कंट्रोल रूम
एलपीजी गैस से संबंधित बुकिंग या अन्य समस्याओं के समाधान के लिए जिला स्तर पर कंट्रोल रूम स्थापित है:
📞 06272-245055
यहां प्राप्त शिकायतों का त्वरित निष्पादन संबंधित पदाधिकारियों द्वारा किया जा रहा है।
निरीक्षण एवं कार्रवाई
एलपीजी गैस की कमी की अफवाहों के मद्देनजर विभागीय निर्देशानुसार प्रतिदिन गैस एजेंसियों एवं संबंधित स्थलों का भौतिक निरीक्षण किया जा रहा है।
जिला आपूर्ति पदाधिकारी के अनुसार आज 15 स्थानों पर औचक छापामारी की गई।
जिलाधिकारी के निर्देशानुसार वरीय अधिकारियों द्वारा गैस एजेंसियों, होटल आदि में लगातार छापेमारी जारी है।
जिलाधिकारी ने स्पष्ट कहा है कि यदि कोई व्यक्ति एलपीजी सिलिंडरों की जमाखोरी, कालाबाजारी या घरेलू गैस का व्यावसायिक उपयोग करते पाया जाता है, तो उसके विरुद्ध सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।