दरभंगा पुलिस का एक्शन: अवैध शराब से लेकर दहेज हत्या कांड तक कई गिरफ्तारी 

दस्तक 7मीडिया /दरभंगा 

दरभंगा पुलिस जिले में अवैध गतिविधियों पर पूर्णतः अंकुश लगाने के लिए लगातार सक्रिय और तत्पर नजर आ रही है। विभिन्न थाना क्षेत्रों में चलाए गए अभियान के तहत कई महत्वपूर्ण गिरफ्तारियां की गई हैं।

 अवैध शराब के खिलाफ कार्रवाई

वाजितपुर थाना क्षेत्र में गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस ने एक मोटरसाइकिल की डिक्की से 08 लीटर देशी चुलाई शराब बरामद की। इस दौरान बाइक को जब्त करते हुए अभियुक्त अजय पासवान उर्फ सुरजीत पासवान (नारायण मुसहरी टोल) को गिरफ्तार किया गया।

 दहेज हत्या कांड में गिरफ्तारी

मोरो थाना कांड संख्या-36/26 (दहेज हत्या) में पुलिस ने कार्रवाई करते हुए दो अभियुक्तों सुबोध पासवान, राजेंद्र पासवान को गिरफ्तार कर लिया है।

अन्य थाना क्षेत्रों में कार्रवाई

 अलीनगर थाना: कांड संख्या-107/25 में अभियुक्त मोहम्मद आफताब को गिरफ्तार किया गया।
महिला थाना: कांड संख्या-05/26 के अभियुक्त सचिन कुमार को गिरफ्तार किया गया।
जाले थाना: कांड संख्या-251/25 में अभियुक्त दीपक कुमार को गिरफ्तार किया गया।
सोनकी थाना: कांड संख्या-115/25 में अप्राथमिकी अभियुक्त मनीष कुमार को गिरफ्तार किया गया।