पटना उच्च न्यायालय का बड़ा प्रशासनिक फेरबदल: दरभंगा समेत तीन न्यायिक अधिकारियों का स्थानांतरण,दरभंगा के प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश बने अजय कुमार शर्मा।
दस्तक 7मीडिया ,दरभंगा /विधि संवाददाता
पटना उच्च न्यायालय की ओर से गुरुवार को अधिसूचना जारी कर पटना उच्च न्यायालय के महानिबंधक पद पर दरभंगा जिला के प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश शिवगोपाल मिश्रा का स्थानांतरण सह पदस्थापन किया है। वहीं लखीसराय जिला के प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश अजय कुमार शर्मा का स्थानांतरण सह पदस्थापन दरभंगा जिला के प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश पद पर किया है।तीसरा अधिसूचना में जिला एवं अपर सत्र न्यायाधीश बेतिया के जावेद आलम का स्थानांतरण सह पदस्थापन दरभंगा में जिला एवं अपर सत्र न्यायाधीश पद पर किया गया है। पटना उच्च न्यायालय ने 26 मार्च को स्थानान्तरण सह पदस्थापन का तीनों अधिसूचना जारी किया है।

