रामनवमी को लेकर सिमरी पुलिस सतर्क: शांति व्यवस्था हेतु फ्लैग मार्च, अफवाह फैलाने वालों पर कड़ी नजर
रामनवमी को लेकर सिमरी पुलिस सतर्क: शांति व्यवस्था हेतु फ्लैग मार्च, अफवाह फैलाने वालों पर कड़ी नजर
रामनवमी को लेकर सिमरी पुलिस सतर्क: शांति व्यवस्था हेतु फ्लैग मार्च, अफवाह फैलाने वालों पर कड़ी नजर
दस्तक 7मीडिया /सिंहवाड़ा
रामनवमी पर्व को लेकर सिमरी थाना पुलिस पूरी तरह सतर्क नजर आ रही है। थाना अध्यक्ष अरविंद कुमार के नेतृत्व में पुलिस बल ने क्षेत्र में फ्लैग मार्च निकालकर लोगों से शांतिपूर्वक एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में पर्व मनाने की अपील की।
थाना अध्यक्ष ने बताया कि पर्व के मद्देनज़र संवेदनशील स्थानों पर सीसीटीवी कैमरों के जरिए कड़ी निगरानी की जा रही है। भीड़भाड़ वाले इलाकों में अतिरिक्त पुलिस बल की तैनाती की जा रही है ताकि किसी भी प्रकार की अव्यवस्था को रोका जा सके।
उन्होंने यह भी कहा कि असामाजिक तत्वों पर नजर रखने के लिए सादे लिबास में पुलिसकर्मी भीड़ में मौजूद रहेंगे। वहीं सोशल मीडिया पर भी विशेष निगरानी रखी जा रही है और अफवाह फैलाने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।
पुलिस प्रशासन ने लोगों से आपसी भाईचारा बनाए रखते हुए पर्व मनाने की अपील की है। साथ ही जुलूस को पूर्व निर्धारित रूट से ही निकालने के लिए पूजा समितियों को आवश्यक निर्देश दिए गए हैं। किसी भी आपात स्थिति में तुरंत थाना को सूचना देने की अपील की गई है।
भगवा रंग में रंगा बिरौल,रामनवमी पर उमड़ेगा आस्था का सैलाब, सांप्रदायिक सौहार्द की अनूठी मिसाल
पटना उच्च न्यायालय का बड़ा प्रशासनिक फेरबदल: दरभंगा समेत तीन न्यायिक अधिकारियों का स्थानांतरण,दरभंगा के प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश बने अजय कुमार शर्मा।