मारवाड़ी महाविद्यालय :शिक्षक संघ (एल.एन.मूटा) का ग्यारहवाँ परिनियत सम्मेलन एवं विचार गोष्ठी सम्पन्न
दस्तक 7मीडिया /अफजल खान
मारवाड़ी महाविद्यालय में शिक्षक संघ (एल.एन.मूटा) का ग्यारहवाँ परिनियत सम्मेलन एवं विचार गोष्ठी गरिमापूर्ण वातावरण में सफलतापूर्वक आयोजित किया गया। इस अवसर पर ललित नारायण मिथिला विश्वविद्यालय, दरभंगा के माननीय कुलपति प्रो. (डॉ.) संजय कुमार चौधरी मुख्य अतिथि सह मुख्य संरक्षक के रूप में उपस्थित रहे। सम्मेलन की अध्यक्षता एल.एन.मूटा के अध्यक्ष डॉ. राजकुमार शाह ने की, जबकि कार्यक्रम का आयोजन महाविद्यालय के प्रधानाचार्य प्रो. लक्ष्मण प्रसाद जायसवाल के आतिथ्य में संपन्न हुआ।

