रामनवमी और चैती दुर्गा पूजा पर बिरौल में सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम प्रशासन ‘अलर्ट मोड’ में, अधिकारियों ने किया रूट मार्च
रामनवमी और चैती दुर्गा पूजा पर बिरौल में सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम प्रशासन ‘अलर्ट मोड’ में, अधिकारियों ने किया रूट मार्च
रामनवमी और चैती दुर्गा पूजा पर बिरौल में सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम प्रशासन ‘अलर्ट मोड’ में, अधिकारियों ने किया रूट मार्च
दस्तक7मिडिया, उत्तम सेनगुप्ता,दरभंगा
मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्री राम के जन्मोत्सव ‘रामनवमी’ के अवसर पर निकलने वाली भव्य शोभायात्रा और चैती दुर्गा प्रतिमा विसर्जन जुलूस को लेकर बिरौल अनुमंडल प्रशासन पूरी तरह मुस्तैद हो गया है। शांति व्यवस्था बनाए रखने और जुलूस को सुरक्षित संपन्न कराने के लिए अनुमंडल प्रशासन ने अपनी पूरी ताकत झोंक दी है। अनुमंडल पदाधिकारी शशांक राज, अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी प्रभाकर तिवारी और थानाध्यक्ष चन्द्र मणी, गौरव प्रसाद, आलोक कुमार ने संयुक्त रूप से क्षेत्र का सघन दौरा किया। पूजा समितियों द्वारा दिए गए आवेदनों और प्रस्तावित रूट चार्ट का अधिकारियों ने मौके पर जाकर भौतिक सत्यापन किया।
प्रशासनिक टीम ने विशेष रूप से बलिया काली मंदिर परिसर ,खादी भंडार स्थित महावीर मंदिर बिरौल,कुशेश्वरस्थान,वर्रा (बरना)सहित कई जगहों का निरीक्षण किया। इस क्रम में पदाधिकारियों के नेतृत्व में फ्लैग मार्च भी निकाला गया। निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने जुलूस मार्ग की संवेदनशीलता को परखा और यह सुनिश्चित किया कि मार्ग में बिजली के तार, जर्जर भवन या अन्य किसी भी प्रकार का कोई व्यवधान उत्पन्न न हो।
एसडीएम और एसडीपीओ ने पूजा समिति के सदस्यों से सीधी बात की और उनके द्वारा की गई तैयारियों की समीक्षा की। अधिकारियों ने स्पष्ट निर्देश दिए कि
जुलूस निर्धारित रूट चार्ट के अनुसार ही निकाला जाए। डीजे और सोशल मीडिया पर भड़काऊ पोस्ट को लेकर ‘जीरो टॉलरेंस’ की नीति अपनाई जाएगी। पूजा समिति के स्वयंसेवक प्रशासन के साथ निरंतर संपर्क में रहेंगे। दौरे के अंत में एसडीएम शशांक राज ने थानाध्यक्ष बिरौल,कुशेश्वरस्थान,घनश्यामपुर को कई महत्वपूर्ण बिंदुओं पर दिशा-निर्देश जारी किए। इसमें उपद्रवी तत्वों पर पैनी नजर रखने, चिन्हित स्थानों पर पर्याप्त पुलिस बल की तैनाती करने और रूट में पड़ने वाले संवेदनशील चौराहों पर विशेष निगरानी रखने की बात कही गई है।
आम लोगों के लिए प्रशासनिक संदेश– त्योहार की गरिमा और शांति बनाए रखना हम सबकी सामूहिक जिम्मेदारी है। प्रशासन किसी भी प्रकार की अराजकता से निपटने के लिए पूरी तरह तैयार है।