जिले में एलपीजी की पर्याप्त उपलब्धता, 19 स्थानों पर औचक छापामारी,

प्रशासन की अपील: अनावश्यक बुकिंग व जमाखोरी से बचें

दस्तक 7मीडिया /दरभंगा 

दरभंगा जिले में एलपीजी गैस की उपलब्धता एवं वितरण व्यवस्था पूरी तरह सामान्य और सुचारू है। जिला प्रशासन द्वारा आपूर्ति पर लगातार निगरानी रखी जा रही है ताकि उपभोक्ताओं को किसी प्रकार की असुविधा न हो।

जिलाधिकारी दरभंगा श्री कौशल कुमार के निर्देश पर एलपीजी गैस के व्यवस्थित वितरण एवं कालाबाजारी पर रोक लगाने के उद्देश्य से आज जिले के 19 गैस एजेंसियों एवं होटलों में वरीय पदाधिकारियों द्वारा औचक छापामारी की गई।

प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि जिले में गैस की कोई कमी नहीं है। 26 मार्च को 10,435 से अधिक गैस सिलेंडरों का वितरण होम डिलीवरी के माध्यम से किया गया, जबकि 9,261 सिलेंडर एजेंसियों के गोदामों में उपलब्ध हैं।

27 मार्च 2026 को 12,967 एलपीजी गैस सिलेंडरों के आगमन की संभावना है, जिससे कुल 22,228 सिलेंडर वितरण के लिए उपलब्ध रहेंगे।

हॉस्पिटल, छात्रावास एवं शिक्षण संस्थानों में कमर्शियल गैस की आपूर्ति भी निरंतर जारी है।

जिला प्रशासन की अपील :
उपभोक्ता अनावश्यक रूप से गैस की बुकिंग न करें
घरेलू उपयोग के लिए ही गैस का प्रयोग करें
गैस सिलेंडर की जमाखोरी न करें
कालाबाजारी या अनियमितता की सूचना तुरंत दें

किसी भी प्रकार की शिकायत के लिए जिला नियंत्रण कक्ष के दूरभाष संख्या 06272-245055 पर संपर्क किया जा सकता है।

जिला प्रशासन ने चेतावनी दी है कि कालाबाजारी, जमाखोरी अथवा अफवाह फैलाने वालों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई की जाएगी।